नए नियमों की नहीं, सख्त निगरानी की जरूरत; जेन स्ट्रीट मामले पर बोले सेबी चीफ

जेन स्ट्रीट मामला सामने आने के बाद नए नियमों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सेबी चीफ ने कहा कि बाजार नियामक के पास सभी प्रकार की धोखाधड़ी और हेराफेरी के खिलाफ कार्रवाई करने की ताकत है।
Tuhin Kanta Pandey
तुहिन कांत पांडे, (अध्यक्ष सेबी)
Published on
Updated on

मुंबई: सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने सोमवार को कहा कि हमें नए नियमों की नहीं, बल्कि अधिक प्रवर्तन और निगरानी की आवश्यकता है। उनके तरफ से यह बयान ऐसे समय पर दिया गया है, जब जेन स्ट्रीट मामला सामने आने के बाद नए नियमों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।मीडिया से बातचीत करते हुए जेन स्ट्रीट मामले पर बोलते हुए सेबी चीफ ने कहा कि बाजार नियामक के पास सभी प्रकार की धोखाधड़ी और हेराफेरी के खिलाफ कार्रवाई करने की ताकत है और हमारा अंतरिम आदेश इसकी गवाही दे रहा है।

सेबी प्रमुख ने आगे कहा कि जेन स्ट्रीट के लिए जारी किए गए आदेश में काफी विश्लेषणात्मक कार्य किया गया था, हालांकि धोखाधड़ी वाली गतिविधियां कई तरीकों से की जाती हैं। हेरफेर करने वाले व्यवहारों को अलग-अलग खिलाड़ियों द्वारा अलग-अलग तरीकों से समझा जा सकता है। ऐसा कोई एक खास तरीका नहीं है जिससे आपको आकलन करना पड़े।

सेबी का जेन स्ट्रीट पर आरोप

इस मामले की जानकारी देते हुए सेबी प्रमुख ने कहा कि हमारे पीएफयूटीपी विनियमों में बहुत स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि बाजार में हेरफेर करने वाले और धोखाधड़ी वाले व्यवहारों की अनुमति नहीं है और विनियमों के अंतर्गत सेबी के पास जांच करने और कार्रवाई करने की सभी शक्तियां हैं। सेबी चेयरमैन ने आगे कहा कि नियामक और एक्सचेंज इस मामले को निगरानी मुद्दे के रूप में देख रहे हैं। सेबी ने जेन स्ट्रीट पर आरोप लगाया गया है कि उसने नियमों के खिलाफ जाकर गलत रणनीतियों के इस्तेमाल से इंडेक्स ऑप्शंस में 43,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमाया है। मक्का उत्पादन को लेकर कृषि मंत्री का बड़ा बयान, बोले- 2047 तक दोगुना करना लक्ष्य

मार्केट को प्रभावित कर करोड़ों की कमाई

सेबी के अनुसार, जेन स्ट्रीट और इसकी संबंधित संस्थाओं ने बैंक निफ्टी सूचकांक को आर्टिफिशियल तरीके से बढ़ाने और घटाने के लिए एक इंट्रा-डे ट्रेडिंग रणनीति तैयार की। बाजार नियामक ने पाया कि 1 जनवरी, 2023 और 31 मार्च, 2025 के बीच, जेन स्ट्रीट और उसकी संस्थाओं ने 43,289 करोड़ रुपए का चौंका देने वाला मुनाफा कमाया, जो मुख्य रूप से बैंक निफ्टी ऑप्शन से था।

क्या है जेन स्ट्रीट?

जेन स्ट्रीट एक अमेरिकी ट्रेडिंग कंपनी है, जो हाई-टेक्नोलॉजी और मैथेमेटिकल मॉडल्स का इस्तेमाल करके शेयर बाजार में ट्रेडिंग करती है। ये कंपनी भारत में डेरिवेटिव्स मार्केट, खासकर बैंक निफ्टी और निफ्टी 50 इंडेक्स ऑप्शंस में बड़े पैमाने पर ट्रेड करती थी। पिछले साल इसका रेवेन्यू 20.5 बिलियन डॉलर यानी, करीब 1.75 लाख करोड़ रुपए रहा था। इसके पांच ऑफर अमेरिका, यूरोप और एशिया में हैं। इसमें 3,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com