- Hindi News »
- Bihar »
- Whoever Is More Fit Become King Of Bihar Tejashwi Yadav Befitting Reply To Nishant Talks About Cm Nitishs Health
जिसकी फिटनेस ज्यादा वही बनेगा बिहार का राजा? तेजस्वी यादव ने निशांत को दिया करारा जवाब, CM नीतीश के स्वास्थ्य पर हो रही थी बात
Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय किया, केंद्र से बिहार के लिए 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिलाया। लालू प्रसाद यादव ने बिहार के लिए जो किया, वह किसी ने नहीं किया।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

तेजस्वी यादव और निशांत कुमार, फोटो - सोशल मीडिया
पटना : बिहार के अगले मुख्यमंत्री की दौड़ शुरू होते ही, दो बड़े नेता सीएम नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनया दल के सुप्रीमो लालू यादव की फिटनेस की चर्चा को लेकर सियासी गलियारों में चकल्लस होने लगी है।
दरअसल, जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपने पिता को चुनने की जनता से अपील की थी और कहा था कि वे 100 प्रतिशत फिट हैं। इसी बात को लेकर अब बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गई है। राजद के तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश के बेटे को जवाब देते हुए कहा कि उनके पिता लालू यादव बिहार के सीएम से भी ज्यादा फिट हैं।
तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
बीते दिन शनिवार को मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि निशांत कुमार को जेडीयू के गठबंधन नेताओं द्वारा नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर की गई पिछली टिप्पणियों की चिंता करनी चाहिए, उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने अतीत में उन्हें “मानसिक रूप से स्थिर नहीं” कहा था।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाई धूम, पूर्व BCA अध्यक्ष ने की जमकर तारीफ…तो नीतीश कुमार ने कर दी 50 लाख की बारिश
गजब है बिहार पुलिस… 9 साल के मासूम पर लगा दिया SC-ST एक्ट, भड़का किशोर न्याय परिषद
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
‘सत्ता का मोह और पुत्र प्रेम’, मैथिली ठाकुर का लालू परिवार पर बड़ा प्रहार; विधानसभा में सभी हैरान- VIDEO
तेजस्वी यादव ने और आगे कहा कि निशांत कुमार को सोचना होगा कि सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, पीएम मोदी जैसे लोग नीतीश कुमार के साथ हैं। चिराग पासवान कहते थे कि वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं हैं, मांझी जी कहते थे कि वह स्वस्थ नहीं हैं। इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पिता ने बिहार के लिए किसी और नेताओं से भी ज्यादा काम किया है।
लालू यादव ने बिहार के लिए 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का दिलाया था पैकेज
तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय किया, केंद्र से बिहार के लिए 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिलाया। लालू प्रसाद यादव ने बिहार के लिए जो किया, वह किसी ने नहीं किया। पीएम मोदी के भागलपुर दौरे पर यादव ने एनडीए पर कटाक्ष करते हुए कहा, “अब तो हर दिन कोई न कोई आएगा। दिल्ली चुनाव खत्म हो गया है और हर कोई अब बिहार आएगा। उन्हें बिहार के लोगों की परवाह नहीं है। उन्हें सिर्फ सत्ता की परवाह है।”
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
24 फरवरी को पीएम मोदी पहुंचेंगे बिहार
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि पीएम मोदी 24 फरवरी को एयरपोर्ट ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करने के लिए भागलपुर आएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के साथ होंगे और इस रैली में करीब 5 लाख किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि का वितरण और एक जनसभा होगी। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के कल्याण, खुशहाली और समृद्धि को प्राथमिकता देते हुए किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे।
Whoever is more fit become king of bihar tejashwi yadav befitting reply to nishant talks about cm nitishs health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Today Horoscope 27 February: शुक्रवार को इन 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा! जानें अपनी राशि का हाल
Feb 27, 2026 | 12:05 AMहार कर भी ‘बाजीगर’ बना जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, बुमराह को जड़ा कोहली जैसा छक्का, खेली 97 रन की नाबाद पारी
Feb 26, 2026 | 11:56 PMजिम्बाब्वे पर भारत की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची प्रोटियाज टीम
Feb 26, 2026 | 11:11 PMचेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल
Feb 26, 2026 | 10:35 PMअसम के ‘फायरब्रांड’ सीएम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हेट स्पीच के मामले में सरमा के साथ लपेटे में आई भारत सरकार
Feb 26, 2026 | 10:18 PMIND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा
Feb 26, 2026 | 10:17 PMT20 World Cup में भारत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एक पारी में पहली बार किया ऐसा कारनामा
Feb 26, 2026 | 10:08 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














