Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chhapra Se Kaun Jeeta, क्यों कर रहा ट्रेंड? 35 साल की छोटी कुमारी से क्या है संबंध

Bihar Election Result 2025: इस बिहार विधानसभा चुनाव का सबसे रोमांचक नतीजा छपरा सीट से सामने आया। एक ओर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव थे तो दूसरी ओर भाजपा की युवा नेता छोटी कुमारी थीं।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Nov 15, 2025 | 12:31 PM

छोटी कुमारी और खेसारी लाल यादव।

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhapra Vidhansabha Se Kaun Jeeta: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट आ चुका है। एक ओर एनडीए की प्रचंड जीत ने सबको चौंका, वहीं दूसरी ओर छपरा सीट चर्चा में रही। चर्चा इतनी की गूगल पर ट्रेंड कर रहा है- Chhapra Se Kaun Jeeta यह जानने के लिए लोग अब भी उत्सुक हैं। दरअसल, इस सीट पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार राजद के चिह्न पर चुनाव लड़े। दूसरी ओर भाजपा से 35 वर्षीय छोटी कुमारी थीं, जिन्हें जीत हासिल हुई।

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ीं छोटी कुमारी

अब अभिनेता खेसारी लाल यादव को हराने वाले साधारण छोटी कुमारी के बारे में जानने की भी लोगों में उत्सुकता है। ऐसे में हम बता दें कि छोटी राजनीति में एकदम नई हैं। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव था। वह जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं। सामाजिक सेवा में सक्रिय रहती हैं। 12वीं पास हैं। उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति1.4 करोड़ रुपये घोषित की है।

युवा, जमीनी और स्वच्छ राजनीति की नई मिसाल पेश की

छोटी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वह एक स्वच्छ छवि वाली नेता मानी जाती हैं। खेसारी लाल को हराकर छोटी ने न सिर्फ भाजपा को छपरा की सीट दिलाई है, बल्कि पार्टी के लिए भविष्य की नई रोडमैप तय कर दी। यह जीत युवा, जमीनी और स्वच्छ राजनीति की एक नई मिसाल पेश करती है।

स्थानीय पहचान के सामने स्टारडम नहीं चला

छपरा सीट से छोटी की यह जीत खास है, क्योंकि उन्होंने सेलेब्रिटी उम्मीदवार को मात दी है। उनकी जीत ने यह साबित किया कि चुनाव में ग्राउंड लेवल पर काम और स्थानीय पहचान किसी बड़े स्टारडम से अधिक मायने रखती है। इस सीट पर एनडीए ने पूरी ताकत लगा दी थी। भोजपुरी के तमाम स्टार ने यहां भाजपा के लिए प्रचार किया। भोजपुरी गायक और नेता पवन सिंह, भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी कलाकार निरहुआ ने भी छोटी के पक्ष में मतदान के लिए प्रचार किया।

यह भी पढ़ें: बिहार के छपरा में छिड़ी जंग: NDA की ‘छोटी कुमारी’ बनाम RJD के ‘खेसारी लाल यादव’

छपरा 15 वर्षों से भाजपा का गढ़

छपरा पिछले 15 वर्षों से भाजपा का गढ़ है। भाजपा ने 2020 में विधायक रहे डॉ. सीएन गुप्ता का टिकट काटकर छोटी पर भरोसा जताया। उम्मीदवार ने भी पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरते हुए यह प्रतिष्ठित सीट फिर जीत ली।

Who won from chhapra and who is the little girl

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2025 | 12:31 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Bihar Politics
  • Khesari Lal Yadav
  • Pawan Singh

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 13 करोड़ का रोपवे: ट्रायल के दौरान ही धराशायी हुई रोहतास की उम्मीद

2

सब अफवाह है…RLM में टूट के दावों पर उपेंद्र कुशवाहा; बोले- मेरे विधायकों को गुमराह करने की कोशिश

3

पप्पू यादव ने केंद्र सरकार को घेरा, बोले- ‘बेटी बचाओ’ केवल नारा, सरकार बलात्कारियों को बचा रही है

4

मुंगेर में गन फैक्ट्री का भंडाफोड़; 3 घंटे पैदल चलकर STF ने की छापेमारी, भारी मात्रा में हथियार मिले

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.