‘होली पर घर आऊंगा’… पहुंची लाश, सिर कटा शव देखकर मां बदहवास, सहरसा पुलिस किन सवालों में उलझी?
Saharsa Murder News : बिहार के सहरसा में सुरसर नदी किनारे सिर कटा शव मिला है। शव की शिनाख्त 26 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में की गई। बेंगलुरु में मजदूरी करने वाला राजेश ने होली पर घर आने की बात कही थी।
- Written By: रंजन कुमार
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम। इमेज-सोशल मीडिया
Saharsa Headless Body News : बिहार के सहरसा से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके के कलेजे को दहला दिया है। यहां एक 26 वर्षीय युवक राजेश कुमार की लाश जिस हाल में मिली, उसे देख पत्थर दिल इंसान की भी रूह कांप जाए। राजेश का सिर उसके धड़ से करीब 500 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। इस खौफनाक मंजर ने न केवल पुलिसिया सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां हमेशा के लिए दफन कर दी हैं।
बेटे की इस भयावह स्थिति को देख मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बेसुध मां बार-बार एक ही बात दोहरा रही है कि 10 फरवरी को उसने वादा किया था कि वह होली पर घर आएगा, फिर वह इस हाल में क्यों लौटा? अब मुझे रोटी कौन खिलाएगा? राजेश केवल एक बेटा नहीं था, बल्कि 10 सदस्यीय परिवार की रीढ़ की हड्डी था। पिता की मृत्यु के बाद महज 3 साल की उम्र से संघर्ष देखने वाले राजेश ने कम उम्र में ही घर की जिम्मेदारियां अपने कंधों पर उठा ली थीं। वह बेंगलुरु में मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहा था।
नदी किनारे मिला क्षत-विक्षत शव
घटना का खुलासा तब हुआ, जब सोनवर्षा में सुरसर नदी के किनारे ग्रामीणों ने सिर कटी लाश देखी। दहशत के बीच पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सहरसा एसपी हिमांशु और डीएसपी मुकेश ठाकुर ने जब जांच शुरू की तो शव की पहचान राजेश के रूप में हुई। राजेश के चाचा (जो अब उसके सौतेले पिता भी हैं) ने रोते हुए बताया कि राजेश ही घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।
सम्बंधित ख़बरें
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
अमरावती के मालीपुरा में पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
यह भी पढ़ें : पीरागढ़ी फ्लाईओवर मिस्ट्री: साजिश या खुदकुशी? कार में मिली 3 लाशों पर परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
अनसुलझे सवाल
इस हत्याकांड ने पुलिस के सामने कई पेचीदा सवाल खड़े कर दिए हैं। राजेश बेंगलुरु से बिहार कब पहुंचा? उसकी हत्या इतनी बेरहमी से क्यों की गई और सबसे बड़ा सवाल कि हत्यारों ने उसके सिर को धड़ से अलग कर इतनी दूर क्यों फेंका? फिलहाल पुलिस प्रेम-प्रसंग, आपसी रंजिश और लूटपाट जैसे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल होती शव की तस्वीरों ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर भर दिया है। यह घटना चीख-चीख कर कह रही कि अपराधियों के मन से कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है। अब सहरसा की जनता और पीड़ित परिवार को सिर्फ पुलिस की कार्रवाई और इंसाफ का इंतजार है।
