- Hindi News »
- Elections »
- Bihar Election Results 2025 Battle Brews In Chapra Nda Chhoti Kumari Vs Rjd Khesari Lal
बिहार के छपरा में छिड़ी जंग: NDA की ‘छोटी कुमारी’ बनाम RJD के ‘खेसारी लाल यादव’
Bihar Election Results 2025: बिहार की छपरा विधानसभा सीट पर NDA की उम्मीदवार छोटी कुमारी और RJD के प्रत्याशी एवं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के बीच वोटों की गिनती में मुकाबला देखने को मिल रहा है।
- Written By: प्रिया सिंह

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और छोटी कुमारी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Chapra NDA Chhoti Kumari vs RJD Khesari Lal: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटों की गिनती का सिलसिला जोरों पर है और हर सीट से दिलचस्प नतीजे सामने आ रहे हैं। इस चुनाव में कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर जबरदस्त टक्कर दिख रही है, जिनमें से एक है छपरा विधानसभा सीट। इस सीट पर बिहार की दो प्रमुख पार्टियों, राजद और एनडीए के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर ने सबकी निगाहें अपनी ओर खींच ली हैं। यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें भोजपुरी सिनेमा के एक बड़े नाम खेसारी लाल यादव की चुनावी किस्मत दांव पर लगी हुई है।
छपरा सीट पर कांटे की टक्कर, कभी खेसारी आगे तो कभी छोटी कुमारी
बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा सीट का मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को एनडीए की प्रत्याशी छोटी कुमारी से कड़ी चुनौती मिल रही है। वोटों की गिनती सुबह से ही जारी है और शुरुआती दौर से ही दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का फासला बहुत कम बना हुआ है, जिससे यह सीट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।
शुरुआत में, खेसारी लाल यादव ने बढ़त हासिल की थी, लेकिन अब एनडीए की छोटी कुमारी ने रफ्तार पकड़ ली है। वर्तमान गिनती के अनुसार, छोटी कुमारी लगभग तीन हजार से अधिक वोटों से खेसारी लाल यादव से आगे चल रही हैं और पहले नंबर पर बनी हुई हैं, जबकि खेसारी लाल यादव दूसरे स्थान पर हैं। इस टक्कर में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जय प्रकाश सिंह तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन मुख्य और निर्णायक मुकाबला छोटी कुमारी और खेसारी लाल यादव के बीच ही सिमटा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश की लिस्ट से निशांत कुमार का नाम गायब, JDU की नई कार्यकारिणी में क्यों नहीं मिली जगह; यह है बड़ी वजह
नवभारत निशानेबाज: BJP का विस्तार हुआ विराट, लोकतंत्र में ले आए सम्राट
Nitish Kumar: नीतीश कुमार का ‘दिल्ली प्लान’ तैयार, क्या बदलने वाला है देश का सियासी समीकरण? जानें सबकुछ
नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
चुनावी मैदान में खेसारी का ‘दमखम’ और ‘सोशल मीडिया’ का असर
भोजपुरी फिल्मों और गानों के दम पर बिहार में एक बड़ी लोकप्रियता बटोरने वाले खेसारी लाल यादव पहली बार राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहली बार चुनाव लड़ते हुए भी वह एक बड़ी पार्टी की मज़बूत उम्मीदवार को सीधी टक्कर दे रहे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान खेसारी लाल यादव ने पूरे दमखम के साथ जनता के बीच अपनी बात रखी। उन्होंने अपनी फिल्मों और गानों की पॉपुलैरिटी का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया के जरिए भी जनता से जुड़ने का भरपूर प्रयास किया। खेसारी ने एनडीए सरकार की नीतियों पर तीखे हमले किए। उन्होंने अपने भाषणों में यह बात कई बार दोहराई कि पिछले बीस सालों में बिहार में कोई खास विकास नहीं हुआ, जिसके चलते राज्य के युवा रोज़गार के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं।
उम्मीदवार बदलने का फैसला और छपरा सीट का महत्व
दिलचस्प बात यह है कि छपरा सीट पर पहले राजद ने खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को टिकट दिया था, लेकिन बाद में महज एक दिन के भीतर ही पार्टी ने अपना फैसला बदल दिया और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को चुनाव मैदान में उतार दिया। इस बदलाव के बावजूद, खेसारी ने जबरदस्त प्रचार किया।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव 2025: छपरा सीट पर हैट्रिक लगाएगी BJP या फिर से पलटेगा पासा? यादव और मुस्लिम वोटर पर नजर
छपरा सीट का चुनावी इतिहास देखें तो यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए बहुत खास मानी जाती है। 2010, 2015 और 2020 के पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर भाजपा का ही दबदबा रहा है। हालाकि, इस बार एनडीए ने एक नए चेहरे, छोटी कुमारी पर दांव लगाया है। छोटी कुमारी का राजनीतिक अनुभव जिला परिषद की अध्यक्ष के तौर पर रहा है और अब वह अपनी पहली विधानसभा जीत के लिए मैदान में हैं। इस सीट पर निर्दलीय समेत कुल 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन सबकी निगाहें केवल खेसारी और छोटी कुमारी के नतीजों पर टिकी हैं।
Bihar election results 2025 battle brews in chapra nda chhoti kumari vs rjd khesari lal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब नहीं पड़ेगा OTP का झंझट, ठगी से मिलेगी बड़ी राहत, Google का नया सिस्टम
Apr 24, 2026 | 03:28 AMAaj Ka Rashifal 24 April: कुम्भ राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! जानें अपनी राशि का हाल
Apr 24, 2026 | 12:05 AMवानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच
Apr 23, 2026 | 11:28 PMBaglamukhi Jayanti: बगलामुखी जयंती के दिन करें पीली सरसों का यह महाउपाय, दुश्मन खुद टेक देंगे घुटने
Apr 23, 2026 | 11:13 PMराजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर जहां भगवान के चरण छूकर दिशा बदल लेती है चंबल नदी! इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान
Apr 23, 2026 | 10:55 PM‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PMखरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM
The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM














