Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न चुनाव लड़ा, न किसी मंच पर नजर आए, सीधा जींस-शर्ट और क्रॉस पहने ही ले ली मंत्री पद की शपथ

Bihar minister Deepak Prakash: बिहार में एनडीए के प्रमुख सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के नेता उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी मंत्री बने हैं। जो बेहद चर्चा में गए हैं।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Nov 20, 2025 | 05:01 PM

पीएम मोदी से आशीर्वाद और फिर शपथ लेते दीपक प्रकाश।

Follow Us
Close
Follow Us:

Upendra Kushwaha son Deepak Prakash: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को नीतीश कुमार सरकार में मंत्री बनवा दिया है। दीपक को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के कोटे से मंत्री बनाया गया। उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है, न कभी किसी राजनीतिक मंच पर पहले नजर आए हैं। वह किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। शपथ ग्रहण के दौरान उनके पहनावे को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने परंपरागत कुर्ता-पायजामा की जग डेनिम, शर्ट और क्रॉक्स पहने थे।

दीपक प्रकाश का सार्वजनिक जीवन लंबा नहीं रहा है। उन्होंने विदेश से पढ़ाई की है। उनके परिवार में मजबूत राजनीतिक विरासत है। मां स्नेहलता कुशवाहा ने हाल में सासाराम सीट से जीत दर्ज की हैं। पिता उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा सांसद हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं।

मुझे भी कुछ देर पहले ही पता चला कि मंत्री बन रहा हूं

दीपक प्रकाश ने मीडिया के सवालों पर कहा कि मुझे अभी कुछ देर पहले ही पता चला कि मैं मंत्री बन रहा हूं। कपड़ों के सवाल पर कहा कि कपड़ों से क्या होता है? मुझे समय दीजिए बेहतर काम करके दिखाऊंगा। परिवारवाद के मुद्दे पर कहा कि उपेंद्र कुशवाहा का बेटा हूं, इसे नकार नहीं सकता। मुझे मंत्री क्यों बनाया गया ये पिता जी से पूछिए।

सम्बंधित ख़बरें

‘डीएम साहब शादी करवा दीजिए…’ भरी सभा में ऐसा क्यों बोल गए विजय सिन्हा? सामने आया VIDEO

कई दिग्गजों की RJD से होगी छुट्टी? तेजस्वी यादव चलाएंगे सफाई अभियान, बिहार में मच गया सियासी हड़कंप

हार पर मंथन में ‘हाथापाई’? कांग्रेस दफ्तर में अध्यक्ष के सामने ही चले लात-घूंसे, जानें क्या हुआ

बिहार में ‘खाकी’ पर दाग: छापेमारी में 2 KG सोना और 6 KG चांदी ‘हड़प’ गए थानेदार, DIG ने किया सस्पेंड

MLC बनाए जाएंगे दीपक

यह चर्चा का विषय है कि दीपक प्रकाश विधायक नहीं हैं। अब उन्हें विधान परिषद में जगह दी जानी है तो उनके लिए कौन-सी पार्टी अपनी सीट की कुर्बान करेगी। जेडीयू या फिर बीजेपी के बीच यह तय किया जाना है कि किस पार्टी के कोटे से दीपक प्रकाश एमएलसी बनेंगे।

यह भी पढ़ें: बिहार के सबसे बड़े ‘सियासी सिंकदर’ बने कुशवाहा, चला ऐसा दांव कि…हक्का-बक्का रह गए राजनैतिक पंडित

चुनाव से पहले हुई थी एमएलसी डील

राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है कि यह सब नई सरकार बनने से पहले तय हुआ था। उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए नेताओं से सुनिश्चित कर लिया था कि उनकी पार्टी को एक एमएलसी (विधान परिषद सदस्य) सीट दी जाएगी। इस एमएलसी कोटे के माध्यम से बेटे दीपक प्रकाश मंत्री बने हैं। दरअसल, मंत्री बने रहने के लिए उन्हें छह महीने के भीतर किसी सदन का सदस्य बनना अनिवार्य होगा। एमएलसी की सीट भाजपा, जदयू कोटे से भी खाली होगी। कई नेता विधायक का चुनाव लड़े और जीते हैं।

Upendra kushwaha son deepak prakash took oath as minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2025 | 05:01 PM

Topics:  

  • Bihar Cabinet
  • Bihar News
  • Bihar Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.