Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेखौफ बदमाशों ने Bihar सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के ‘समधियाना’ में बरसाई गोलियां, मचा हड़कंप- देखिए VIDEO

Patna Shooting Incident: पटना के मनेर में मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर हमला हुआ, बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग की, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 04, 2026 | 04:59 PM

रामकृपाल यादव के समधी के घर पर फायरिंग (डिजाइन इमेज)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ramkripal Yadav Relative House Firing News: बिहार की राजधानी पटना से सटे मनेर इलाके में शुक्रवार देर रात हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई, जहां राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। इस हमले में ताबड़तोड़ फायरिंग, तलवारबाजी और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर पूर्वी गली में देर रात पड़ोसियों ने न केवल गोलियां चलाईं, बल्कि तलवारबाजी और पत्थरबाजी भी की। तीन घायलों में रामकृपाल यादव के समधी राजेंद्र सिंह के पुत्र पप्पू, स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के बेटे मनीष उर्फ गुड्डू और नितीश उर्फ बबलू शामिल हैं।

देर रात चली गोलियां और तलवारें

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की और इसके साथ ही तलवारों, लाठी-डंडों और पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया। इस हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजेंद्र सिंह के पुत्र पप्पू, स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के बेटे मनीष उर्फ गुड्डू और नितीश उर्फ बबलू के रूप में हुई है। इनमें मनीष और नितीश का इलाज पटना एम्स में चल रहा है, जबकि पप्पू को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

जालना में समृद्धि महामार्ग पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, पुलिस ने जब्त की स्कॉर्पियो आरोपी गिरफ्तार

जलगांव में फिल्मी स्टाइल चोरी, पोलन पेठ में बड़ी वारदात; ATM समेत 9.5 लाख की चोरी

Telangana में हैवानियत की हदें पार! तीसरी बार बेटी होने के डर से पति ने पूरे परिवार को स्विमिंग पूल में डुबोया

नासिक में ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, 12 लाख की फिरौती की मांग; 5 घंटे में पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी

वीडियो भी आया सामने

पीड़ित परिवार ने इस हमले के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि मुकेश, स्वर्गीय सतेंद्र के बेटे दीपक, प्रिंस समेत अन्य ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने न केवल गोलियां चलाईं बल्कि तलवार और लाठी-डंडों से भी हमला किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं और गोलियों की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना ने और भी तूल पकड़ लिया है।

बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधियाना में गोलियों की बौछार, मचा हड़कंप सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल…
.#RamkripalYadav #BiharCrime #CrimeNews #BiharPolice pic.twitter.com/gyi1cumcg2
— Sajal Raghuwanshi (@SajalRaghuwans4) April 4, 2026

यह भी पढ़ें: घायल हूं इसलिए घातक हूं…Raghav Chadha ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, खोली AAP की पोल; कही यह बड़ी बात

जांच में जुटी पुलिस

Ramkripal Yadav Relative House Firing की सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई गोली के खोखे बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वह जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Ramkripal yadav relative house firing patna maner news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 04:59 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Crime News
  • Patna News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.