- Hindi News »
- Bihar »
- This Is How Infiltrators Are Entering Indiausing Fake Aadhaar Cards And Entering States Through These Borders
ऐसे भारत में घुस रहे घुसपैठिए….फर्जी आधार कार्ड और इन सीमाओं से राज्यों में कर रहे प्रवेश
Bihar Latest News: यूपी एसटीएफ ने बिहार में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह घुसपैठियों के फर्जी आधार कार्ड बनाकर उनकी मदद करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
- Written By: रंजन कुमार

भारत में घुसपैठ करते लोग। इमेज-एआई
Bihar News: बिहार में सीमांचल का इलाका संवेदनशील है। यहां अल्पसंख्यकों की आबादी 67% है। ऐसे में बांग्लादेशी या रोहिंग्या घुसपैठिए आसानी से शरण लेते हैं। इन्हें इस इलाके में पहचानना मुश्किल होता है। अल्पसंख्यक आबादी ज्यादा होने से पुलिस भी सीधे तौर पर कार्रवाई से डरती है। अब पुलिस ने घुसपैठियों की मदद करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही।
सीमांचल में मानव तस्करी, पशु तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी भी बड़े पैमाने पर होती है। पुलिस पर भी अवैध कमाई के आरोप लगते रहते हैं। नतीजतन अवैध धंधे के खिलाफ कोई मुंह नहीं खोलता है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक आरोपी अरमान को दबोचा है। उसने पुलिस को बताया कि उसने 500 लोगों को फर्जी आधार कार्ड बनाए हैं। उसका नेटवर्क बंगाल, झारखंड, बिहार के कई जिलों में है। हाल में उसने लाखों की कमाई की है।
घुसपैठियों के लिए सुरक्षित इलाका
यह इलाका बंगाल और बांग्लादेश की सीमा के पास है। ऐसे में घुसपैठियों को इस इलाके में पहुंचने में आसानी होती है। मुस्लिम होने के नाते उनको मदरसे में ठहरने की जगह मिलती है। फिर फर्जी दस्तावेज बनाने का खेल और इन घुसपैठियों को बिहार में बसाने की तैयारी शुरू होती है। मोटी रकम और फर्जी दस्तावेज के आधार पर घुसपैठियों का फर्जी आधार कार्ड बनाया जाता है। नेपाल की सीमा किशनगंज के पास है। फर्जी दस्तावेज बनाकर इन घुसपैठियों को नेपाल सीमा में प्रवेश कराकर देश के अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता है। अरमान फर्जी आधार कार्ड के अलावा घुसपैठियों का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और शपथ पत्र बनाता था।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के कुर्सेला बाजार में ‘आग का तांडव’, एक साथ धधक उठीं सैकड़ों दुकानें; बेबस दिखे लोग, करोड़ों जलकर खाक
NEET Student Death Case: हॉस्टल में नीट छात्रा के साथ क्या हुआ था? परिजनों से बंद कमरे में हुई मैराथन पूछताछ
बंगाल में मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में मिली छात्र की लाश, बिहार में छाया मातम, परिवार का क्या आरोप?
‘होली पर घर आऊंगा’… पहुंची लाश, सिर कटा शव देखकर मां बदहवास, सहरसा पुलिस किन सवालों में उलझी?
इस धंधे का राज कैसे खुला?
यूपी एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश और एनसीआर में 8 संदिग्धों को पकड़ा था। इनकी जांच में खुलासा हुआ कि आधार कार्ड फर्जी हैं। जांच-पड़ताल के बाद अन्य 5 लोगों को पकड़ा गया। उनके पास फर्जी दस्तावेज मिले। अब एसटीएफ को भरोसा हो गया कि इस जालसाजी के पीछे बड़ा गिरोह है। लोगों के पकड़ाने के बाद अरमान अंडर ग्राउंड हो गया। इस बीच यूपी पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। फिर उसकी गिरफ्तारी के लिए गोपनीय तरीके से रणनीति बनाई गई।
12 जनवरी को की थी छापेमारी
यूपी एसटीएफ ने बिहार एसटीएफ से संपर्क बनाकर 12 जनवरी को किशनगंज में छापेमारी की थी। छापे में अरमान पकड़ाया। उससे कई फर्जी दस्तावेज, सरकारी मुहर और लैपटॉप मिले। उसका नेटवर्क बंगाल-झारखंड तक फैला है। एसटीएफ की गिरफ्तारी के बाद वह लखनऊ जेल में है। अब एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए अरमान से पूछताछ कर रही।
यह भी पढ़ें: नासिक से 6 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, पहचान छिपाकर रह रहे थे विदेशी नागरिक
सरकारी कर्मियों की भूमिका की होगी जांच
अरमान का सांठ-गांठ पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मियों से भी रहा है। वह पैसे की लालच देकर फर्जी दस्तावेज बनाने में सरकारी कर्मियों से भी मदद लेता था। फर्जी आधार कार्ड बनाने का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले पकड़े गए हैं, लेकिन अधिकारी मामले पर चुप्पी साधे रहते हैं। सरकारी अधिकारी सजग रहते तो इतने बड़े पैमाने पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर घुसपैठिए भारत की सीमा में प्रवेश नहीं करते।
This is how infiltrators are entering indiausing fake aadhaar cards and entering states through these borders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा का बजट संकट में; सरकार के पास फंसे ₹450 करोड़, कैसे चलेगा विकास का चक्का?
Feb 16, 2026 | 07:32 AMWardrobe Tips: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? अलमारी में कपड़े ठूंसने से पहले जान लें ये 5 तरीके
Feb 16, 2026 | 07:30 AMनवभारत संपादकीय: निवृत्ति के 20 साल बाद तक, किताब लिखने पर रोक
Feb 16, 2026 | 07:28 AMबिहार के कुर्सेला बाजार में ‘आग का तांडव’, एक साथ धधक उठीं सैकड़ों दुकानें; बेबस दिखे लोग, करोड़ों जलकर खाक
Feb 16, 2026 | 07:17 AMपाकिस्तान को हराकर आपस में भिड़े हार्दिक-कुलदीप, रिंकू सिंह ने किया बीच बचाव, देखें VIDEO
Feb 16, 2026 | 07:17 AMयूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकना काफी नहीं…ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नेतन्याहू सख्त, रखी ये बड़ी शर्त
Feb 16, 2026 | 07:12 AMनागपुर में खूनी रंजिश: भाजपा पार्षद के पति नितिन सिमले पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल, मचा हड़कंप
Feb 16, 2026 | 07:07 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM













