-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Tejashwi Yadav After Prashant Kishor Vows To Expose Corruption List
राहुल से पहले ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे तेजस्वी? बोले- मेरे पास सबकी कुंडली, दहशत में मंत्री और अफसर!
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Politics: रविवार को 1 पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि कोई भी विभाग घोटाले से अछूता नहीं है। सीएम आगे आकर इस सवाल का जवाब देना चाहिए।

तेजस्वी यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tejashwi Yadav News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के से पहले ही ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ने वाले हैं। रविवार को 1 पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कुछ ऐसा कहा है जिससे नीतीश कुमार के मंत्रियों की जान सांसत में है।
तेजस्वी ने नीतीश कुमार सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। कोई भी विभाग घोटाले से अछूता नहीं है। मुख्यमंत्री को आगे आकर इस सवाल का जवाब देना चाहिए।
‘जदयू-भाजपा से ज्यादा डरे अफसर’
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में भ्रष्ट अधिकारी जदयू-भाजपा से भी ज्यादा डरे हुए हैं। खासकर डीके गिरोह की छत्रछाया में काम करने वाले खासे परेशान हैं। इन्हीं अधिकारियों ने पिछली बार विपक्ष को सत्ता में आने से रोका था। लेकिन इस बार जनता सतर्क और सजग है। महागठबंधन की सरकार बनते ही ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
लालू-राबड़ी ने छोड़ा सर्कुलर रोड का वो बंगला, जहां लिखी जाती थी सूबे की किस्मत, तेजस्वी यादव के घर हुए शिफ्ट
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
मेरे पास सबका काल चिट्ठा: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि इंजीनियर के घर करोड़ों की संपत्ति मिल रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अधिकारी और मंत्री अपने बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों के नाम पर देश-विदेश में निवेश कर रहे हैं। उनके पास इन सबकी सूची है, जिसका खुलासा आने वाले दिनों में किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने एक जनसभा में 31 घोटाले गिनाए थे। अगर उनके पास ईडी और सीबीआई है, तो वे कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं?
प्रशांत किशोर ने भी बोला था हमला
प्रशांत किशोर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि मंत्री अशोक चौधरी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन खरीदी। यह सारी जमीन अशोक चौधरी की बेटी की सगाई और शादी के बीच खरीदी गई थी। प्रशांत के आरोपों के जवाब में अशोक चौधरी ने उन्हें 100 करोड़ रुपये का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा था। पीके ने इसका जवाब दिया है।
दिलीप जायसवाल पर लगा गंभीर आरोप
पीके ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर दिलीप जायसवाल से पैसे लेकर मेडिकल कॉलेज की मान्यता दिलाने और अपनी पत्नी के नाम पर दिल्ली में एक फ्लैट खरीदने का आरोप लगाया। पांडे का जवाब मिलने के बाद उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपये का लोन लेने की बात कर रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी के बैंक खाते में 2.13 करोड़ रुपये थे। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि यह पैसा कहां से आया।
उन्होंने दिलीप जायसवाल पर अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेज पर अवैध कब्जा करने और राजेश साह की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों को दाखिला देकर डॉक्टर बनाया गया। उन्होंने राजेश साह हत्याकांड को दबाने के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक और जांच अधिकारी के साथ मिलीभगत की।
सम्राट चौधरी पर भी साधा निशाना
प्रशांत किशोर ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सातवीं कक्षा पास होने के बावजूद बार-बार नाम बदलने और धोखाधड़ी से डी.लिट. की डिग्री हासिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कामराज विश्वविद्यालय से स्नातक होने का दावा किया, जिसका अस्तित्व ही नहीं है। उन्होंने मैट्रिक भी पास नहीं किया और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से डी.लिट. की डिग्री हासिल की।
पीके ने आरोप लगाया कि सांसद संजय जायसवाल ने एक पेट्रोल पंप के लिए चार लेन वाली सड़क का अलाइनमेंट बदल दिया। उन्होंने उन पर नगर निगम के नाम पर फर्जी बिल बनाकर अपने भाई के पंप से ईंधन की हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: “भारत की पहचान सनातन से है, धमकियां देना बंद करें मौलवी”, पटना में गिरिराज सिंह ने दिखाए तेवर
पीके ने बताया कि नगर निगम ने नगर निगम के सफाई वाहनों के बिलों के नाम पर पेट्रोल पंप को 5.86 करोड़ रूपये का भुगतान किया। स्थायी समिति की पांच बैठकों में यह बात सामने आई कि इनमें से ज्यादातर भुगतान धोखाधड़ी और बढ़ा-चढ़ाकर किए गए थे। 15 अगस्त से उनके भाई के पंप से ईंधन की खरीदारी पर रोक लगा दी गई है।
Tejashwi yadav after prashant kishor vows to expose corruption list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














