- Hindi News »
- Bihar »
- Indias Identity Is Rooted In Sanatan Dharma Clerics Should Stop Issuing Threats Giriraj Singh Said In Patna
“भारत की पहचान सनातन से है, धमकियां देना बंद करें मौलवी”, पटना में गिरिराज सिंह ने दिखाए तेवर
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मौलवियों के वक्तव्यों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। मौलवियों द्वारा 'मरना भी जानते हैं और मारना भी जानते हैं' वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कई बातें कही।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

गिरिराज सिंह, फोटो- सोशल मीडिया
Giriraj Singh Latest Statement: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मौलवियों के हालिया विवादास्पद बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “मरना भी जानते हैं, मारना भी जानते हैं” जैसी बातें समाज को डराने और सामाजिक समरसता को तोड़ने की साजिश हैं। साथ ही उन्होंने भारत की सनातन पहचान का हवाला देते हुए चेताया कि देश को धमकियों से नहीं डराया जा सकता।
पटना में मीडिया से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ मौलवी गजवा-ए-हिंद की सोच को बढ़ावा दे रहे हैं और भारत की सामाजिक एकता को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे विदेशी ताकतों के इशारे पर देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।
‘गजवा-ए-हिंद की सोच’ पर सिंह का करारा हमला
गिरिराज सिंह ने सीधे तौर पर मौलवियों के बयान को देश की एकता के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा, “कुछ मौलवी भारत में गजवा-ए-हिंद की सोच लेकर चलते हैं। जहां इनकी आबादी बढ़ी, वहां अशांति फैलाने की कोशिश हुई।” उन्होंने ओवैसी और तौकीर राजा जैसे नेताओं पर भी समाज को बांटने का आरोप लगाया। गिरिराज का कहना था कि यह सोच देश के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
कैमूर में रूह कंपाने वाली वारदात, नदी में बहते सूटकेस में मिलीं दो सड़ी-गली लाशें, इलाके में मचा हड़कंप
“1947 में बड़ी चूक हुई”
इतिहास का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के बंटवारे के समय जो गलती हुई, उसी का परिणाम आज देश भुगत रहा है। उन्होंने कहा, “अगर उस समय सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया होता और हिंदुओं को भारत लाया गया होता, तो आज ऐसी स्थिति नहीं बनती।” उन्होंने यह भी पूछा कि धमकी किसे दी जा रही है? “हर इंसान मरना और मारना जानता है, लेकिन क्या हम इस रास्ते पर जाएंगे?”
“भारत की आत्मा सनातन में है”
गिरिराज सिंह ने स्पष्ट कहा कि भारत की आत्मा सनातन धर्म में है और देश की पहचान इसी से जुड़ी है। सिंह ने कहा “यहां के मुसलमान और हिंदुओं का डीएनए एक ही है। सब एक ही पूर्वजों के वंशज हैं। धमकियों से कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि इससे समाज में जहर फैलेगा।” उन्होंने कहा कि भारत सबका है, लेकिन इसके मूल स्वरूप और संस्कृति पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लेह हिंसा पर क्या बोले गिरिराज
लेह में हुई हिंसा पर टिप्पणी करते हुए गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं। जॉर्ज सोरस जैसे लोगों की टूलकिट पर कांग्रेस चल रही है। भारत को अस्थिर करने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन यह देश अब पहले जैसा नहीं रहा।” उन्होंने कहा कि भारत को अब कोई तोड़ नहीं सकता, चाहे अंदरूनी हो या बाहरी ताकतें।
यह भी पढ़ें: जयशंकर ने यूएन में आतंकवाद को सुनाई खरी-खोटी, पाकिस्तान को क्यों लग गई मिर्ची
गिरिराज सिंह का यह बयान देश में बढ़ते राजनीतिक और धार्मिक तनाव के बीच आया है। जहां एक ओर वे समाज में एकता की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विभाजन की ऐतिहासिक भूलों और वर्तमान में कथित धार्मिक कट्टरता पर खुलकर बोलते हुए उन्होंने कट्टरपंथी सोच पर सीधा हमला बोला है।
Indias identity is rooted in sanatan dharma clerics should stop issuing threats giriraj singh said in patna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














