- Hindi News »
- Bihar »
- Tej Pratap Yadav Targeted Rahul Gandhi And Tejashwi Yadav
‘वो जननायक नहीं, पिता की छत्रछाया में हैं’,तेज प्रताप का तेजस्वी-राहुल पर हमला, बोले-मेरी राह अलग है
Tej Pratap yadav ने तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सच्चे जननायक वहीं है, जिन्होंने समाज के लिए काम किया। कह देने से कोई जननायक नहीं होता।
- Written By: पूजा सिंह

तेज प्रताप यादव (सौ. सोशल मीडिया)
Tej Pratap Targeted Rahul And Tejashwi: लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के एक बयान ने बिहार की सियासत में खलबली मचा दी है। तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए दोनों को ‘जननायक’ मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि, ‘वे अपने दम पर कुछ कर सकें तो उन्हें जननायक कहने पर विचार किया जा सकता है।’
पटना में राजद कार्यालय के बाहर तेजस्वी यादव को ‘बिहार का नायक’ बताते हुए पोस्टर लगाए गए। इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘सच्चे जननायक कौन हैं? कर्पूरी जी, लोहिया जी, अंबेडकर और महात्मा गांधी, ये जननायक हैं। लेकिन जो लोग खुद को ‘जननायक’ कह रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।’
राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला
इस दौरान तेज प्रताप यादव ने पिता लालू प्रसाद को भी ‘जननायक’ बताया। हालांकि, तेजस्वी यादव के साथ-साथ राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा, ‘लालू प्रसाद की राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के ऊपर छत्रछाया है। अपने बलबूते पर कुछ करके दिखाएंगे तब मानेंगे।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘मेरे ऊपर पिता लालू प्रसाद की छत्रछाया नहीं है। मेरे ऊपर बिहार की गरीब जनता और यहां के युवाओं की छत्रछाया है, जिसे लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
बजरंग दल अब क्यों…बंगाल में नए पशुवध पर मौलाना का बड़ा बयान, बोले- इससे हिंदुओं को हो रही तकलीफ
Mohan Yadav On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर मोहन यादव का हमला, राहुल की भाषा असंसदीय और अलोकतांत्रिक
बातों में दम होता तो…गद्दार वाले बयान पर राहुल गांधी पर भड़का वक्फ बोर्ड, कहा- 12 साल में खुद को बहुत गिराया
‘तेजस्वी को जननायक बनने में समय लगेगा’
इससे पहले, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रधान महासचिव और लालू प्रसाद यादव के करीबी अब्दुल बारी सिद्दीकी भी तेजस्वी यादव को ‘जननायक’ बताने पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को जननायक बनने में समय लगेगा। ‘तेजस्वी यादव को जननायक के रूप में पेश किया जा रहा है’, इस सवाल पर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा, ‘तेजस्वी को लालू यादव की विरासत मिली है और वे पिछड़े वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें समय लगेगा।’
ये भी पढ़ें : बिहार में आज ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ जारी करेगा महागठबंधन, महिला और युवा वोटरों पर तेजस्वी यादव की नजर
राजद नेता ने यह भी कहा था कि अगर वे कर्पूरी ठाकुर और लालू यादव के आदर्शों व दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते रहेंगे और उन पर कायम रहेंगे तो जनता उन्हें निश्चित रूप से ‘जन-रक्षक’ के रूप में पहचानेगी।
Tej pratap yadav targeted rahul gandhi and tejashwi yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 04:17 PMदेवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी, इंदौर के MY अस्पताल में 2 ने तोड़ा दम
May 23, 2026 | 04:14 PMGanga Snan Rules: गंगा स्नान के नियम जान लें, कहीं अनर्थ न हो जाए
May 23, 2026 | 04:11 PMआजम खान और अब्दुल्ला को लगा बड़ा झटका, दो पैन कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई सजा, अब कितने साल जेल में रहेंगे?
May 23, 2026 | 04:03 PMअहिल्यानगर में पानी बिल वसूली अभियान तेज, बंद जल योजनाएं शुरू करने के आनंद भंडारी ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 03:58 PMछत्रपति संभाजीनगर: कचरा और प्लास्टिक फैलाने वालों पर मनपा सख्त; 20 दिनों में वसूला 8.5 लाख का जुर्माना
May 23, 2026 | 03:54 PMपूर्व DGP के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने का आरोप, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर फेथ ग्रुप का मालिक राघवेंद्र
May 23, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














