-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Tej Pratap Yadav Reveals 5 Jaichands Names Allegations Against Mukesh Roshan Bihar Politics Update
आखिरकार तेज प्रताप ने ‘जयचंदों’ का नाम बता ही दिया, तेजू भैया को किससे सता रहा है हत्या का डर? जानें सबकुछ
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bihar Politics: JJDअध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन 5 चेहरों को बेनकाब किया है जिन्हें वे 'जयचंद' बता रहे हैं, साथ ही उन्होंने अपनी छवि धूमिल करने के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है।

तेज प्रताप यादव, फोटो- सोशल मीडिया
Tej Pratap Yadav Announced 5 Jaichands: बिहार की राजनीति के दिग्गज लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने रविवार को एक विस्फोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पहली बार उन ‘जयचंदों’ के नामों का सार्वजनिक रूप से खुलासा किया, जिन पर वे पिछले काफी समय से अपनी छवि बिगाड़ने और उन्हें अपनों से दूर करने का आरोप लगाते आ रहे थे।
लंबे समय से ‘जयचंद’ शब्द का इस्तेमाल कर विरोधियों पर हमलावर रहे तेज प्रताप यादव ने आखिरकार उन नामों से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से पांच व्यक्तियों को अपनी राजनीतिक और व्यक्तिगत समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इतना ही नहीं आरजेडी के पूर्व विधायक मुकेश रोशन से तेज प्रताप यादव ने जान का खतरा भी बताया है।
कौन हैं वो पांच ‘जयचंद’?
तेज प्रताप की इस सूची में पहले नंबर पर आरजेडी के पूर्व विधायक मुकेश रोशन का नाम है। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय यादव, तेजस्वी यादव के करीबी सहयोगी रमीज, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और एमएलसी सुनील सिंह को ‘जयचंद’ करार दिया है। तेज प्रताप के अनुसार, इन पांचों लोगों ने मिलकर उन्हें बदनाम करने और उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने का काम किया है।
सम्बंधित ख़बरें
भरत तिवारी एनकाउंटर में नया मोड़, विपक्ष के बाद अब सत्तापक्ष ने भी उठाए गंभीर सवाल; वायरल VIDEO देख भड़की JDU
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
मेरी और पिताजी की हत्या की साजिश… थाने पहुंचे तेज प्रताप, आकाश यादव समेत 7 के खिलाफ FIR, बिहार में हड़कंप
खान सर को कोर्ट से फिर मिली राहत! पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगी रोक को रखा बरकरार, पेश की केस डायरी
मुकेश रोशन पर गंभीर आरोप, बोले- “मेरी हत्या कराना चाहते हैं”
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेज प्रताप यादव का सबसे बड़ा हमला मुकेश रोशन पर रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब करने के पीछे एक सुनियोजित गिरोह काम कर रहा है, जिसका संचालन मुकेश रोशन कर रहे हैं। तेज प्रताप ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि मुकेश रोशन उनकी हत्या भी करवाना चाहते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जब उनके पिता लालू प्रसाद यादव उन्हें चूड़ा-दही के मौके पर आशीर्वाद देने आए, तो यह बात इन विरोधियों को रास नहीं आई। तेज प्रताप ने सवाल उठाया कि आलोक गुर्जर कौन है और उसका अनुष्का नाम की लड़की से क्या संबंध है, इसकी जांच होनी चाहिए।
बेटी के पिता बनने की खबरों का किया खंडन
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही उन चर्चाओं पर भी तेज प्रताप ने चुप्पी तोड़ी, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वे एक बेटी के पिता बने हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा इस संबंध में किए गए बधाई ट्वीट को तेज प्रताप ने पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुष्का यादव के साथ वायरल हुई तस्वीरें और खबरें उनकी छवि खराब करने की एक साजिश का हिस्सा हैं।
VIDEO | Rejecting talks that he has been blessed with a daughter, National President of Janshakti Janta Dal Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) says, “I reject this completely, a controversy was created, Akash Bhati will be revealing the truth… They are trying to defame me… I will… pic.twitter.com/PDC0tSRnAM — Press Trust of India (@PTI_News) February 8, 2026
तेज प्रताप ने दोहराया कि उनका एक्स हैंडल वास्तव में हैक किया गया था और यह संबंध उन पर जबरन थोपा जा रहा है। इसी विवाद के कारण लालू यादव ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था, जिसे तेज प्रताप ने एक बड़ी साजिश का परिणाम बताया।
यह भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने ‘पिता बनने’ और अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, अनुष्का को लेकर क्या बोले ‘तेजू भैया’?
“कोर्ट में होगा फैसला”, कर दिया कानूनी लड़ाई का ऐलान
अपने ऊपर लगे आरोपों और साजिशों से आहत तेज प्रताप यादव अब इस मामले को कानूनी रूप देने की तैयारी में हैं। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके खिलाफ गिरोह चला रहे हैं, उनके खिलाफ वे कोर्ट जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सच जल्द ही सामने आएगा और उनकी छवि को जानबूझकर बिगाड़ने वालों को सजा मिलेगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए तेज प्रताप ने साफ कर दिया है कि वे अपने विरोधियों के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।
Tej pratap yadav reveals 5 jaichands names allegations against mukesh roshan bihar politics update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पवनराजे हत्याकांड पर कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में हलचल, अमित शाह के दखल से सफल होगा ऑपरेशन टाइगर?
Jun 20, 2026 | 03:57 PMखंडवा: हिंदू संगठनों ने एसपी कार्यालय घेरा, पुलिस कार्रवाई के विरोध में सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम
Jun 20, 2026 | 03:53 PMस्मार्ट सिटी बंद होने से छत्रपति संभाजीनगर मनपा पर 35 करोड़ का बोझ, 29 जून को बैठक; अगस्त से चलेंगी ई-बसें
Jun 20, 2026 | 03:52 PMनागपुर में स्वच्छता के नाम पर बड़ा खेल! कम्युनिटी टॉयलेट्स पर हर महीने 66 लाख का खर्च, फिर भी बजबजा रहे शौचालय
Jun 20, 2026 | 03:47 PMपुणे में One Journey One Ticket सिस्टम की तैयारी, एक टिकट से कर सकेंगे मेट्रो और PMPML बस का सफर
Jun 20, 2026 | 03:44 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा: कचरा संकलन कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी, सभापति अनिल मकरिये ने दिए जांच के आदेश
Jun 20, 2026 | 03:38 PMभरत तिवारी एनकाउंटर में नया मोड़, विपक्ष के बाद अब सत्तापक्ष ने भी उठाए गंभीर सवाल; वायरल VIDEO देख भड़की JDU
Jun 20, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM












