

RJD vs BJP Dispute: बिहार विधानसभा के बाहर और अंदर गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। राजद और भाजपा के बीच तीखी बहस के बाद मामला बढ़ गया। कथित तौर पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव को पर विवादित टिप्पणी की। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा नेताओं पर मां-बहन की गाली देने का आरोप लगाया। इस पूरे विवाद में अब तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप की एंट्री हो गई है। उन्होंने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं उस समय होता तो उनका सारा बुखार उतार देता।
इतना ही शाम के समय तेज प्रताप जब अपनी गाड़ी से विधानसभा परिसर से निकल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सम्राट चौधरी की गाड़ी में टक्कर मार दी। भाजपा और राजद के बीच सदन के अंदर हुआ विवाद सड़क तक आ पहुंचा है। मामला अब राजनीति से ऊपर उठता दिख रहा है।
सदन के अंदर हुए विवाद पर तेजस्वी की पत्रकारों से बताया कि विधानसभा के अंदर किस तरह से हंगामा हुआ। उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक संजय कुमार ने गुस्से में आकर सदन का माइक तोड़ दिया। इसके बाद उनको मां-बहन की गाली दी गई है। जैसे ही यह खबर तेज प्रताप यादव तक पहुंचा तो वो भड़क गए।
तेज प्रताप यादव ने गुस्से में आकर कहा कि जिस तरह से मेरे परिवार को और मां-बाप को गाली दी जा रही है, अगर मैं होता तो उनका सारा बुखार उतार देता। इसके आगे तेज प्रताप ने कहा कि सम्राट चौधरी का अस्तित्व गिर चुका है। वो गुंडा पार्टी से संबंध रखते हैं। मेरे पिता को गाली दे रहा है। हम उनको पिता को गाली देंगे तो कैसा लगेगा। अगर कोई घर परिवार पर उतरेगा तो क्या करेगा, मारपीट ही करेगा न।
ये भी पढ़ें-
वहीं बिहार विधानसभा से निकलते हुए तेज प्रताप के ड्राइवर ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की गाड़ी ठोक दी। जिस समय यह घटना हुई, गाड़ी में तेज प्रताप यादव मौजूद थे। देखें वीडियो-
बता दें कि इस पूरे विवाद की जड़ में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा कराया जा रहा वोटर लिस्ट रिवीजन है। इसी को लेकर बिहार विधानसभा में चर्चा हो रही थी। तभी यह हंगामा हुआ।