-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Tej Pratap Wife Aishwarya Serious Allegations Against Lalu Rabri Tejaswi
सामने आईं तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या, लालू-राबड़ी-तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- पूरा परिवार…
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
ऐश्वर्या ने लालू की तरफ से तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बेदखली को नाटक बताया है। ऐश्वर्या ने कहा कि पूरा परिवार मिलकर ड्रामा कर रहा है। अपने बेटे की गलती छिपाने के लिए इन लोगों ने मेरे चरित्र पर सवाल उठाए।

ऐश्वर्या राय, फोटो - सोशल मीडिया
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही लालू परिवार की वजह से एक अलग भूचाल आया हुआ है। दरअसल, लालू के बड़े लाल तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से अलग करने की चर्चाएं बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में होने लगी है। इसमें अब अलग-अलग खुलासे सामने आने लगे हैं। इसी बीच अब तेज प्रताप और अनुष्का यादव के रिलेशनशिप वाले खुलासे पर लालू के बड़े लाल की पत्नी ऐश्वर्या राय का बयान सामने आया है।
तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने लालू की तरफ से तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बेदखली को नाटक बताया है। ऐश्वर्या ने कहा कि पूरा परिवार मिलकर ड्रामा कर रहा है। ऐश्वर्या ने लालू की पत्नी राबड़ी देवी को लेकर कहा कि वे तो शाम को ही तेजप्रताप से मिली होंगी।
सास-ससूर और देवर पर गंभीर आरोप
ऐश्वर्या राय ने ससुर लालू यादव, सास राबड़ी और देवर तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब मुझे मारा जा रहा था तो इनका सामाजिक न्याय कहां था। मेरी जिन्दगी खराब क्यों की? ऐश्वर्या आगे कहती हैं कि पूरा परिवार मिला हुआ है। पार्टी और परिवार से तेज प्रताप को निकालने की बात सिर्फ और सिर्फ ड्रामा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘भोजपुरी बवाल’ के पहले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, स्टार के गुस्से ने चौंकाए दर्शक
बांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू
बिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
रोहतास के नगर परिषद अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या; पटना जाते समय अपराधियों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
ऐश्वर्या राय ने कहा कि एक्स पर चार लाइन लिखने से क्या होगा। ये लोग कभी अलग नहीं हो सकते। कल शाम को ही राबड़ी देवी उनके पास गई होंगी और उनके आंसू पोंछते हुए कहा होगा कि कुछ दिन शांत रहो, हम सब ठीक कर देंगे। तेजस्वी यादव भाई के साथ हैं। कोर्ट ने उन्हें घरेलू हिंसा का दोषी पाया है, लेकिन अपने प्रभाव से उन्होंने इसे किसी मीडिया में छपने नहीं दिया। मुझे पीटा गया और मेरा खाना बंद कर दिया गया, लेकिन लालू जी कहां थे। ऐश्वर्या इस पूरे वाकया को लेकर कहती हैं कि वह अपने हक की लड़ाई खुद लड़ेंगी।
ऐश्वर्या बोलीं- कब देंगे लालू जी मुझे न्याय
इतना ही नहीं ऐश्वर्या लालू से पूछती है कि अगर वह सामाजिक न्याय की बात करते हैं तो मुझे कब न्याय देंगे। लालू जी ने सात साल में मेरे बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि कोर्ट में लड़ाई जारी रहेगी। तेज प्रताप के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही ऐश्वर्या ने कहा कि इन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उन्होंने कहा कि जब तेज प्रताप ने 12 साल से इस रिश्ते को स्वीकार किया है, तो जाहिर है कि सभी को पहले से ही इसके बारे में पता होगा। फिर भी उन्होंने मेरी शादी करवा दी।
पिता के समर्थन में आई लालू यादव की बेटी, भाई को किया किनारा; बोली- परंपरा, परिवार और संस्कार…
ऐश्वर्या आगे कहती है कि कहा कि अपने बेटे की गलती छिपाने के लिए इन लोगों ने मेरे चरित्र पर सवाल उठाए। जब बात परिवार से बाहर आती है तो ये सामाजिक न्याय के पुरोधा बन जाते हैं। आपको जानकारी के लइए बताते चलें कि ऐश्वर्या राय की शादी लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप से 12 मई 2018 को हुई थी। लेकिन दोनों एक साल भी साथ नहीं रह सके।
Tej pratap wife aishwarya serious allegations against lalu rabri tejaswi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
No-Entry zone में भारी वाहन की एंट्री बनी काल, खाटू श्याम मंदिर से लौट रही श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत
Aug 05, 2026 | 06:01 PMखरगोन दंगा 2022: सभी 11 आरोपी बरी, जयराम रमेश ने बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए कड़े सवाल; मुआवजे की मांग
Aug 05, 2026 | 06:00 PMYavatmal News: आदिवासी विद्यार्थियों के खाने के पड़े लाले, झरी जामणी में मिड-डे मील योजना पर अनाज संकट
Aug 05, 2026 | 05:58 PMशाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
Aug 05, 2026 | 05:50 PMपरिसीमन विधेयक पर फंसा पेच! किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से मांगी मदद, कांग्रेस ने रखीं ये बड़ी शर्तें
Aug 05, 2026 | 05:47 PMBirth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Aug 05, 2026 | 05:44 PMAkola News: 12 अगस्त को नासिक रोड-बडनेरा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची
Aug 05, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














