- Hindi News »
- Bihar »
- Tej Pratap Yadav Announces Up Bengal Election Contest After Bihar Defeat
‘बिहार में ‘जीरो’ के बाद UP-बंगाल में हीरो बनने की तैयारी’, हार के बाद तेजप्रताप यादव का बड़ा ऐलान
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar में करारी शिकस्त झेलने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav ने अब दूसरे राज्यों का रुख कर लिया है। नई नवेली पार्टी जनशक्ति जनता दल अब दूसरे राज्यों के चुनावों में भी मैदान में उतरेगी।

बिहार में 'जीरो' पर आउट होने के बाद अब UP-बंगाल में किस्मत आजमाएंगे तेज प्रताप (फोटो- सोशल मीडिया)
Tej Pratap Yadav Compete UP Bengal Elections: बिहार के सियासी मैदान में करारी शिकस्त झेलने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अब दूसरे राज्यों का रुख कर लिया है। अपनी नई नवेली पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) का खाता भी नहीं खोल पाए तेज प्रताप ने अब पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में ताल ठोकने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को एक बातचीत में उन्होंने साफ कर दिया कि हार से उनका मनोबल टूटा नहीं है, बल्कि वो अब अपनी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं।
हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनावों में तेज प्रताप की पार्टी जेजेडी को बुरी तरह पटखनी खानी पड़ी थी। हालात ये रहे कि वे खुद अपनी महुआ सीट भी नहीं बचा पाए और पार्टी का खाता तक नहीं खुला। इसके बावजूद, अब उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने बताया कि पार्टी का विस्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उनकी नजर अब 2026 में होने वाले बंगाल चुनाव और 2027 के यूपी चुनाव पर टिकी है।
परिवार से दूरी, नई पारी
राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार से अलग होने का दर्द झेलने के बाद तेज प्रताप ने इसी साल अपनी अलग राह चुनी थी। उन्होंने नई पार्टी बनाई लेकिन बिहार की जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को अपना नैतिक समर्थन देने की बात कही है। सियासी गलियारों में तब और चर्चा शुरू हो गई जब केंद्र की मोदी सरकार ने उन्हें पिछले महीने वाई प्लस सिक्योरिटी मुहैया कराई, जो उनके बदलते सियासी समीकरणों की ओर इशारा करती है।
सम्बंधित ख़बरें
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
8 घंटे हवा में मंडराने के बाद सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट दिल्ली वापस लौटी, जानें Air India के जहाज में क्या हुआ?
एशियाई खेलों के पहले ‘गोल्डन बॉय’ रणधीर सिंह का निधन, NRAI ने जताया गहरा दुख, खेल जगत में शोक की लहर
हार के डर से रो रहे थे रोना…SIR पर कोर्ट का आदेश आते ही विपक्ष पर टूटी BJP, बोली- ये कोई नई-नवेली योजना नहीं
यह भी पढ़ें: ‘सालभर सस्ती नहीं कर सकते फ्लाइट टिकट’… संसद में बोले उड्डयन मंत्री, बताई असली मजबूरी
अब ‘दीदी’ और ‘बाबा’ के गढ़ में नजर
तेज प्रताप अब अपने संगठन को धार देने में जुटे हैं। उन्होंने साफ किया है कि जेजेडी पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश दोनों जगह अपने प्रत्याशी उतारेगी। यानी अब उनकी टक्कर एक तरफ ममता दीदी के गढ़ में होगी तो दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ के यूपी में। हालांकि, अभी तक उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे वहां किसी गठबंधन का हिस्सा बनेंगे या अकेले चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल पूरा फोकस पार्टी के विस्तार और कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर है। बिहार में मिली नाकामी के बाद पड़ोसी राज्यों में उनकी यह सियासी उड़ान कितनी ऊंची होगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Tej pratap yadav announces up bengal election contest after bihar defeat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














