- Hindi News »
- Bihar »
- Brahmins Used To Rape In The Temple So Aurangzeb Demolished It Indecent Video Of Mohammad Tajuddin Goes Viral
मंदिर में ब्राह्मण रेप करते थे, इसलिए औरंगजेब ने तोड़े…मोहम्मद ताजुद्दीन का अभद्र वीडियो वायरल
Bihar News : बिहार के एक युवक ने ब्राह्माणों को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह कह रहा है कि ब्राह्माण मंदिरों में रेप किया करते थे।
- Written By: रंजन कुमार

मोहम्मद ताजुद्दीन और औरंगजेब की फाइल फोटो।
Mohammad Tajuddin Controversial Statement : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक सद्भाव और भाषा की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के केशोपुर निवासी मोहम्मद ताजुद्दीन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्राह्मण समाज और हिंदू मंदिरों के इतिहास को लेकर बेहद आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां करता नजर आ रहा है।
वीडियो में ताजुद्दीन ने मुगल शासक औरंगजेब का बचाव करते हुए दावा किया है कि मंदिरों को इसलिए तोड़ा गया, क्योंकि वहां ब्राह्मण रेप किया करते थे। वह मथुरा के केशवदेव मंदिर और काशी के ज्ञानवापी के संदर्भ में ऐसे मनगढ़ंत तर्क दे रहा है, जिनका प्रमाणित ऐतिहासिक आधार नहीं है। ताजुद्दीन का कहना है कि उसने यह सब पुस्तकों में पढ़ा है, लेकिन उसके दावों में नफरत और समाज को बांटने वाली भाषा साफ झलक रही है।
जातीय और धार्मिक विद्वेष फैलाने की कोशिश
ताजुद्दीन ने ब्राह्मण समुदाय को सीधे तौर पर निशाना बनाते हुए उन पर अभद्र आरोप लगाए हैं। वह वीडियो में कहता है कि इतिहास को लोगों से छिपाया गया है और वह सच्चाई सामने ला रहा है। उसने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर भी विवादित तर्क दिए हैं, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की पूरी आशंका है। इस तरह के बयानों से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ के कैफे में दिव्यांग वेटर्स को देख विदेशी टूरिस्ट हुआ भावुक, कहा- “यही वजह है कि मुझे भारत पसंद है”
भारतीय मां की डांट सुनता रहा पालतू कुत्ता, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन; वीडियो वायरल
Indore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
यह भी पढ़ें : ब्राह्मण की बेटी संग संबंध नहीं…IAS के बयान से MP में कलेश, समाज में आक्रोश और आंदोलन की चेतावनी
प्रशासन को खुली चुनौती
हैरानी की बात यह है कि ताजुद्दीन ने वीडियो के अंत में बिहार पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती दी है। उसने कहा कि उसे जेल जाने या गिरफ्तारी का कोई डर नहीं है। वह भविष्य में चुनाव लड़कर विधायक या सांसद बनने के सपने भी देख रहा है। खुद को कानून और संविधान के अनुच्छेद 20 का जानकार बताते हुए उसने पुलिस से कहा कि यदि कोई समस्या है तो सीधे उससे बात की जाए, लेकिन उसके परिवार को परेशान न किया जाए। फिलहाल इस भड़काऊ वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अब तक प्रशासन या पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या एफआईआर की सूचना सामने नहीं आई है।
Brahmins used to rape in the temple so aurangzeb demolished it indecent video of mohammad tajuddin goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha में ‘ब्लैकआउट’: कही गिरे मकान तो कही गिरे पेड़, आंधी ने उखाड़े बिजली के खंभे, देखें भयावह तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 12:37 PMKokilaben Hospital की बड़ी उपलब्धि, ‘वर्ल्ड बेस्ट हॉस्पिटल्स 2026’ में लगातार 7वीं बार शामिल
Apr 03, 2026 | 12:35 PMभारत ने मनवाया लोहा…4 बिलियन के पार हुआ डिफेंस एक्सपोर्ट, अमेरिका-इजरायल समेत कई देश हुए ब्रह्मोस के मुरीद
Apr 03, 2026 | 12:34 PM‘तुम डर गए हो राघव, मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो…’, राघव चड्ढा पर AAP में घमासान, पार्टी ने क्या कहा?
Apr 03, 2026 | 12:29 PM‘भूत बंगला’ के साथ आएगा ‘विवान’ का टीजर, फैंस को मिलेगा डर और रोमांच का नया एक्सपीरियंस
Apr 03, 2026 | 12:27 PMAshok Kharat के पास जाने वाली महिलाओं की बढ़ेगी मुश्किल, पीड़ित नहीं दोषी बनाए जानें की मांग
Apr 03, 2026 | 12:24 PMBhandara: कागजों पर ‘सुपर 7’ टीमें, पर मैदान में अधूरी प्यास; जल जीवन मिशन के 57% काम के बाद भी संकट बरकरार
Apr 03, 2026 | 12:24 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM













