-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Sursand Assembly Seat Will Jdu Retain Its Hold Or Will Rjd Make A Comeback All Eyes Are On The Electoral Equations
सुरसंड विधानसभा सीट: जदयू की पकड़ बरकरार या राजद की वापसी? चुनावी समीकरणों पर टिकी निगाहें
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bathnaha Assembly Constituency: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं और सीतामढ़ी जिले की सुरसंड विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक दलों के लिए रणनीतिक रूप से अहम बन गई है।

सुरसंड विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
Sursand Assembly Constituency: सुरसंड विधानसभा सीट न केवल अपने सामाजिक-आर्थिक मुद्दों के लिए जानी जाती है, बल्कि यहां का चुनावी इतिहास भी दलों की रणनीति को प्रभावित करता रहा है।
सुरसंड विधानसभा सीट पर जदयू का प्रभाव लंबे समय से बना हुआ है। बीते तीन विधानसभा चुनावों में जदयू ने दो बार जीत दर्ज की है। 2010 में जदयू ने राजद को हराया था, हालांकि जीत का अंतर बहुत कम वोटों का रहा। 2015 में नीतीश कुमार ने राजद के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा और इस सीट से राजद के उम्मीदवार को जीत मिली। लेकिन 2020 में जदयू ने एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और फिर से इस सीट पर जीत हासिल की।
यह सिलसिला दर्शाता है कि सुरसंड में जदयू की पकड़ मजबूत रही है, लेकिन राजद भी यहां अपनी मौजूदगी बनाए रखने में सफल रहा है। आगामी चुनाव में जदयू जहां अपनी जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगा, वहीं राजद एक ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतार सकता है जो स्थानीय मुद्दों को समझता हो और जनता की नब्ज पकड़ सके।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
कृषि प्रधान लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र
सुरसंड विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से ग्रामीण और कृषि आधारित है। यहां की अधिकांश आबादी खेती पर निर्भर है। धान, गेहूं, मक्का, गन्ना और दालें इस क्षेत्र की प्रमुख फसलें हैं। कुछ किसान सब्जी और फल उत्पादन में भी लगे हैं। हालांकि, सिंचाई की सुविधाओं की कमी के कारण किसानों को कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह क्षेत्र बाढ़-प्रभावित है, जिससे हर साल फसलें नष्ट होती हैं और लोगों का जीवन प्रभावित होता है। बाढ़ के कारण न केवल कृषि बल्कि आवागमन और स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित होती हैं।
विकास की चुनौतियां से जूझता इलाका
सुरसंड की सबसे बड़ी समस्याओं में सड़क, बिजली और स्वच्छ पानी की आपूर्ति की कमी शामिल है। ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी और परिवहन सुविधाएं बेहद कमजोर हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है । यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और दवाओं की कमी आम बात है। शिक्षा के क्षेत्र में भी स्थिति बेहतर नहीं है। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी और आधारभूत सुविधाओं का अभाव बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित करता है।
जनसंख्या और मतदाताओं की स्थिति
सुरसंड विधानसभा की कुल जनसंख्या 5,70,103 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 2,96,617 और महिलाओं की संख्या 2,73,486 है। चुनाव आयोग के 1 जनवरी 2024 के आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र में कुल मतदाता 3,27,651 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 1,72,956, महिला मतदाता 1,54,685 और थर्ड जेंडर मतदाता 10 हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि महिला मतदाताओं की संख्या भी निर्णायक भूमिका निभा सकती है, खासकर जब चुनावी मुद्दे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े हों।
इलाके से पलायन और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा
सुरसंड में रोजगार के अवसर सीमित हैं, जिसके कारण युवाओं को दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े शहरों में काम करने जाना पड़ता है। यह पलायन न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने पर भी असर डालता है। बेरोजगारी का मुद्दा आगामी चुनाव में एक बड़ा विषय बन सकता है।
यह भी पढ़ें: बथनाहा विधानसभा सीट: भाजपा की हैट्रिक के बाद अब चौके की तैयारी, विपक्ष की चुनौती पर टिकी निगाहें
खत्म हो सकता है जदयू का दबदबा
सुरसंड विधानसभा सीट पर जदयू का दबदबा जरूर रहा है, लेकिन चुनावी समीकरण हर बार बदलते रहे हैं। 2025 के चुनाव में जदयू अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने की कोशिश करेगा, जबकि राजद एक बार फिर वापसी की राह तलाशेगा। स्थानीय मुद्दे, जातीय समीकरण और विकास की मांग इस बार चुनाव को और भी रोचक बना सकते हैं। अब देखना यह है कि क्या सुरसंड में जदयू की लय बरकरार रहेगी या राजद एक बार फिर जनता का विश्वास जीतने में सफल होगा।
Sursand assembly seat will jdu retain its hold or will rjd make a comeback all eyes are on the electoral equations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMभोपाल में किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट, मंत्रालय में सरकार और किसानों की बैठक शुरू; जल्द निकलेगा समाधान!
Jul 29, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM













