बिहार NDA में बढ़ी रार! बेटे को MLC न बनाने पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा ने याद दिलाया वादा, BJP ने किया पलटवार

Upendra Kushwaha: बिहार में विधान परिषद में सीट को लेकर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा को पुराना वादा याद दिलाया है। इस पार भाजपा नेता ने भी पलटवार कर सफाई दी।
Tensions escalate within the Bihar NDA! Upendra Kushwaha, furious over his son not being made an MLC, reminds the BJP of its promise; the BJP hits back.
उपेंद्र कुशवाहा पत्नी और बेटे के साथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bihar MLC Election: बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद से ही राज्यसभा और विधान परिषद में सीट बंटवारे को लेकर उठापटक चलने लगी थी। राज्यसभा चुनाव होने के बाद अब विधान परिषद के चुनाव होने हैं। इसी बीच विधान परिषद में सीट को लेकर एक बार फिर से सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को विधान परिषद नहीं भेजने का मामला अब फिर से तूल पकड़ता जा रहा है।

BJP को याद दिलाया वादा

विधान परिषद में सीट को बेटे दीपक प्रकाश को सीट न मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा को फिर से पुराना वादा याद दिलाया है। दरअसल, पिछले साल नवंबर में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से एक पत्र जारी किया गया था। उसके अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करेगी। साथ ही बिहार विधान परिषद में भी पार्टी को एक सीट दी जाएगी। इसी वादे के आधार पर ही उपेंद्र कुशवाहा अपने मंत्री बेटे दीपक प्रकाश के लिए एमएलसी की सीट मांग रहे हैं

दिलीप जायसवाल का बड़ा दावा

सांसद उपेंद्र कुशवाहा द्वारा भाजपा को वादा याद दिलाए जाने के बाद BJP नेता दिलीप जायसवाल ने पलटवार किया है। कुशवाहा को जवाब देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि वो पत्र केवल विधानसभा चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारे के लिए दिया गया था।

जायसवाल ने आगे बताया कि उसी वादे के हिसाब से ही चुनाव के दौरान सीटों का बंटवारा पूरा हुआ था। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि समझौते के तहत ही विधानसभा चुनाव के बाद उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजा गया।

जानकारी से किया इनकार

BJP नेता ने मामले से खुद को अलग करते हुए यह भी बताया कि इसके बाद वो बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नहीं थे। ऐसे में पद छोड़ने के बाद उनके और पार्टी आलाकमान के बीच क्या बात हुई, इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com