-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Prashant Kishor Jan Suraaj Meeting Fee Donation Announcement
अब फ्री में नहीं मिलेंगे प्रशांत किशोर, मुलाकात के लिए देनी होगी फिक्स फीस, जानिये क्या है नई शर्त
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar विधानसभा के नतीजों के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख Prashant Kishor ने एक ऐसा ऐलान किया जिसने सभी को चौंका दिया है। करारी हार के बाद उन्होंने अपने मिशन को फंड लेने के लिए अब नई पहल शुरू की है।

प्रशांत किशोर से मुलाकात के लिए देनी होगी फीस (फोटो- सोशल मीडिया)
Prashant Kishor Meeting Fee: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है जिसने सभी को चौंका दिया है। अगर आप पीके से मिलना चाहते हैं तो अब यह मुलाकात मुफ्त में नहीं होगी। पार्टी को चलाने और फंड जुटाने के मकसद से उन्होंने तय किया है कि वह अब सिर्फ उन्हीं लोगों से मिलेंगे जो पार्टी को चंदा देंगे। यह फैसला चुनाव में मिली करारी हार के बाद लिया गया है ताकि संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके और आंदोलन जारी रहे।
प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया है कि पैसों की कमी की वजह से वह बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की अपनी मुहिम को रुकने नहीं देंगे। उन्होंने घोषणा की है कि 15 जनवरी से जन सुराज पार्टी नए सिरे से अपना अभियान शुरू करेगी। इस मुहिम को धार देने के लिए संसाधन जुटाना जरूरी है। इसी कड़ी में उन्होंने शर्त रखी है कि वह भविष्य में केवल उन लोगों से मुलाकात करेंगे जो जन सुराज पार्टी को साल भर में कम से कम एक हजार रुपये का चंदा देंगे। यह कदम पार्टी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाया गया है।
सारी संपत्ति कर दी दान
जन सुराज के लिए सिर्फ समर्थकों से ही नहीं, बल्कि खुद प्रशांत किशोर ने भी बड़ा त्याग किया है। उन्होंने ऐलान किया कि पिछले 20 सालों में अर्जित अपनी सारी चल और अचल संपत्ति वह पार्टी को दान कर रहे हैं। अपने परिवार के रहने के लिए उन्होंने दिल्ली में सिर्फ एक घर अपने पास रखा है। इतना ही नहीं, प्रशांत ने यह भी कहा है कि आने वाले पांच सालों में वह सलाहकार के काम से जो भी कमाई करेंगे, उसका 90 फीसदी हिस्सा भी जन सुराज पार्टी को ही डोनेट कर देंगे ताकि बिहार के विकास का सपना पूरा हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
यह भी पढ़ें: ‘आंख में अंगुली घुसेड़ देंगे, साले को नंगा…’, RK सिंह का BJP से निलंबित होने के बाद VIDEO वायरल
हार के बाद भी नहीं हारी हिम्मत
बिहार चुनाव में जन सुराज ने 238 सीटों पर चुनाव लड़ा और 3.34 प्रतिशत वोट हासिल किए, लेकिन पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। आंकड़ों के मुताबिक 243 सीटों पर खड़े उम्मीदवारों में से कई की जमानत जब्त हुई या पर्चा रद्द हुआ। हालांकि, 35 सीटों पर पार्टी को जीत-हार के अंतर से ज्यादा वोट मिले। इस हार के बाद प्रशांत ने चंपारण के गांधी आश्रम में पश्चाताप के लिए 24 घंटे का उपवास भी रखा। उपवास खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से कार्यकर्ता हर वार्ड में जाकर सरकार के वादों के मुताबिक महिलाओं से 10 हजार और 2 लाख रुपये के फॉर्म भरवाएंगे।
Prashant kishor jan suraaj meeting fee donation announcement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
Jul 29, 2026 | 11:45 AMसमय पर इलाज देने से इनकार: चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल में बेड और न्यूरोसर्जन न होने का दिया गया हवाला
Jul 29, 2026 | 11:43 AMEyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
Jul 29, 2026 | 11:42 AMMP farmers Protest: भोपाल में किसानों का बवाल, आखिर कौन है जो मुख्यमंत्री से किसानों को दूर कर रहा?
Jul 29, 2026 | 11:39 AMमराठवाड़ा विश्वविद्यालय के बड़े फैसले: संतपीठ के कोर्स अब 1 साल के, प्रूफरीडिंग में डिप्लोमा और नए कोर्स मंजूर
Jul 29, 2026 | 11:35 AMEurope Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Jul 29, 2026 | 11:31 AM3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
Jul 29, 2026 | 11:31 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












