- Hindi News »
- Bihar »
- Shyam Rajak Powerful Figure In Bihars Dalit Politics Learn About His Political Journey So Far
श्याम रजक: बिहार की दलित राजनीति का एक सशक्त चेहरा, जानिए अबतक का राजनीतिक सफर
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Shyam Rajak Profile: श्याम रजक का नाम बिहार की राजनीति में एक ऐसे नेता के रूप में लिया जाता है, जिन्होंने छात्र राजनीति से लेकर राज्य सरकार में मंत्री पद तक का लंबा और संघर्षपूर्ण सफर तय किया है।

श्याम रजक, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Assembly Election 2025: श्याम रजक 22 जुलाई 1954 को पटना के सब्जीबाग में जन्मे रजक ने वाणिज्य में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और युवावस्था में ही सामाजिक आंदोलनों से जुड़ गए।
श्याम रजक ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की। 1974 में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक जेपी आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई। आपातकाल के दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और जेल भी गए, जिससे उनकी छवि एक संघर्षशील नेता के रूप में उभरी।
आरजेडी से जेडीयू तक का सफर
1995 में श्याम रजक पहली बार राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद 2000, फरवरी 2005 और नवंबर 2005 में भी वे आरजेडी से ही विधायक चुने गए। लालू यादव के करीबी माने जाने वाले रजक को राबड़ी देवी सरकार में ऊर्जा, जनसंपर्क और कानून मंत्री जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी मिली।
सम्बंधित ख़बरें
लालू का वो भौकाल जिसके आगे फीके पड़ जाते थे बड़े-बड़े सूरमा, विवादों और घोटालों के बीच भी बने रहे किंगमेकर
Bihar Politics: ‘बिहार में खजाना खाली है और वो…’, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को ‘चीप मिनिस्टर’ बताकर घेरा!
शिवचन्द्र राम के इस्तीफे से मचा आरजेडी में बवाल! मांझी ने साधा सीधा निशाना, तेज प्रताप ने दिया करारा जवाब
Bihar MLC चुनाव के लिए एनडीए के 9 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, उपेंद्र कुशवाहा और बेटे दीपक प्रकाश ने बनाई दूरी
2009 में उन्होंने जेडीयू का दामन थामा और 2010 तथा 2015 में पार्टी के टिकट पर विधायक बने। नीतीश कुमार की सरकार में उन्होंने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और बाद में उद्योग मंत्री के रूप में कार्य किया। 2016 में उन्हें बिहार विधानसभा में गृहस्पीठ का उपनेता भी नियुक्त किया गया।
फुलवारी शरीफ से फिर चुनावी मैदान में
2025 के विधानसभा चुनाव में श्याम रजक एक बार फिर फुलवारी शरीफ से चुनावी मैदान में हैं। दलित राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ और जमीनी कार्यशैली उन्हें एक प्रभावशाली उम्मीदवार बनाती है। वे सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लोकप्रिय हैं।
सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका
श्याम रजक ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ अमृतसर से दिल्ली तक पदयात्रा की थी। इसके अलावा, ओडिशा के कालाहांडी में भूख से मौत के मुद्दे पर भी उन्होंने पदयात्रा कर सहायता कार्यों में भाग लिया। उनकी छवि एक संवेदनशील और जनसेवी नेता की रही है।
यह भी पढ़ें: NDA सभी 121 सीटों पर जीतेगी, पहले चरण की वोटिंग के बीच गिरिराज सिंह का बड़ा दावा
प्रेम विवाह की कहानी
श्याम रजक की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही है। उन्होंने मुंबई की पत्रकार अलका से प्रेम विवाह किया, जो सात वर्षों के लंबे इंतजार के बाद संभव हुआ। यह उनकी दृढ़ता और प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है।
Shyam rajak powerful figure in bihars dalit politics learn about his political journey so far
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: तेज हवाओं और बिजली के साथ बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी, जानें आज का नागपुर का मौसम
Jun 11, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: 15 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
Jun 11, 2026 | 05:45 AM129th Birth Anniversary: क्रांति, कविता और बलिदान का दूसरा नाम था- बिस्मिल Ram Prasad
Jun 11, 2026 | 03:06 AMCM Vijay का दिल्ली दौरा: सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात; नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 11, 2026 | 01:56 AMAaj Ka Rashifal 11 June 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें अपनी राशि का हाल
Jun 11, 2026 | 12:04 AMSKNL बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, रायगढ़ में 60 करोड़ की संपत्ति जब्त; क्या है पूरा मामला?
Jun 10, 2026 | 11:28 PM‘भाजपा को शासन नहीं, खुद की सत्ता प्यारी है’, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कांग्रेस का हमला
Jun 10, 2026 | 11:26 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM














