-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Airport Check In System Technical Glitch Flights Affected
Delhi Airport पर चेक-इन सिस्टम में आया ग्लिच, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स डिले
- Written By: अर्पित शुक्ला
Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट के चेकइन सिस्टम में टेक्निकल ग्लिच की वजह से एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं हैं।

Delhi Airport पर चेक-इन सिस्टम में आया ग्लिच, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स डिले
Delhi Airport News: बुधवार शाम एयर इंडिया सहित कुछ अन्य एयरलाइंस की फ्लाइट्स में तकनीकी गड़बड़ी के कारण उड़ानें अपने तय समय पर रवाना नहीं हो सकीं। यह तकनीकी समस्या दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के साथ-साथ देश के कुछ अन्य एयरपोर्ट्स पर भी दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि थर्ड-पार्टी नेटवर्क कनेक्टिविटी इश्यू के कारण चेक-इन सिस्टम ठप पड़ गया। इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट सहित कई अन्य हवाई अड्डों पर बैगेज चेक-इन और यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया ने इस तकनीकी समस्या को लेकर एक पैसेंजर एडवाइजरी भी जारी की है।
एयर इंडिया ने एडवायजरी जारी की
एयर इंडिया ने 5 नवंबर की शाम करीब 5:13 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पैसेंजर एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि यह दिक्कत उनके अपने सिस्टम में नहीं, बल्कि एक बाहरी नेटवर्क से जुड़ी तकनीकी खामी के कारण हुई है। इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से न केवल एयर इंडिया, बल्कि अन्य एयरलाइंस की फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रिपोर्ट का इंतजार करें… प्रशांत किशोर की चेतावनी पर मंत्री मिथिलेश का पलटवार; बोले- कानून का करें सम्मान
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
यह सिर्फ ट्रैवल डॉक्यूमेंट है… पासपोर्ट पर MEA का बड़ा बयान, बोले- नहीं माना जाएगा नागरिकता का प्रमाण
एयर इंडिया ने अपनी एडवाइजरी में आगे कहा है कि फिलहाल चेक-इन सिस्टम में आए इस तकनीकी ग्लिच को ठीक कर लिया गया है, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है। इसलिए एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस एयर इंडिया की वेबसाइट पर जांचने के बाद ही घर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हों।
साथ ही, एयरलाइन ने यात्रियों को सुझाव दिया है कि एयरपोर्ट जाते समय थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर चलें। वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट के ऑपरेटर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने भी यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। DIAL ने बताया कि कुछ एयरलाइंस को चेक-इन प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभी स्टेकहोल्डर्स मिलकर संचालन को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।
यह भी पढ़ें- ‘सेना पर 10% लोगों का कंट्रोल’, राहुल के बयान पर भड़के राजनाथ, बोले- अराजकता फैलाने की कोशिश
DIAL ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी-अपनी एयरलाइन से फ्लाइट टाइमिंग की जानकारी प्राप्त करें और चेक-इन व सुरक्षा जांच के लिए पर्याप्त समय रखें। साथ ही, DIAL ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।
Delhi airport check in system technical glitch flights affected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














