Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RJD को एक के बाद एक कई झटके, आरजेडी के स्टार प्रचारक ने छोड़ दी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

Bihar Chunav: मुजफ्फरपुर के पूर्व विधायक और पूर्व सांसद अनिल सहनी ने राजद छोड़ दी। उन्हें बिहार चुनाव 2025 में लालू-तेजस्वी ने स्टार प्रचारक बनाया था। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 22, 2025 | 09:46 PM

पूर्व सांसद अनिल सहनी ने राजद छोड़ भाजपा में शामिल, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू एवं तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को बड़ा झटका लगा है। कुढ़नी विधानसभा सीट से विधायक रहे पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल सहनी ने बुधवार को आरजेडी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि लालू एवं तेजस्वी यादव के स्टार प्रचारक रहे पूर्व राज्यसभा सांसद और विधायक अनिल सहनी ने पार्टी छोड़ दी है। मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट से विधायक रहे अनिल सहनी ने बुधवार को आरजेडी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

अनिल सहनी के साथ आशा देवी भी भाजपा के साथ

अनिल सहनी ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल को अपना इस्तीफा भेज दिया। इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने पटना में भाजपा की सदस्यता ले ली। यह मिलन समारोह भाजपा के पटना स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित किया गया था। इस दौरान अनिल सहनी के साथ पूर्व विधायक आशा देवी भी भाजपा में शामिल हुईं। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

अति पिछड़ा के अपमान का आरोप और टिकट की नाराजगी

इस्तीफा देने के बाद, रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल सहनी ने आरजेडी के शीर्ष नेतृत्व पर अति पिछड़ा समाज का अपमान करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि अनिल सहनी अपने बेटे को कुढ़नी सीट से टिकट दिलवाना चाहते थे। हालांकि, लालू-तेजस्वी ने इस बार बबलू कुशवाहा को कुढ़नी से उम्मीदवार बनाया है। जबकि, राजद के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में अनिल सहनी का नाम भी शामिल था।

पूर्व राज्यसभा सांसद एवं कुढ़नी से राजद के पूर्व विधायक अनिल कुमार साहनी का इस्तीफा।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के दफ्तर में जाकर इस्तीफा सौंपा।
बातचीत का वीडियो सुनिए।#BiharElection2025 #BiharElections pic.twitter.com/Pc79j0bLdh
— RAJA BABOO (@2Rajababu) October 22, 2025

सहनी का राजनीतिक इतिहास और विधायकी रद्द होना

अनिल सहनी राजद में शामिल होने से पहले नीतीश कुमार की जेडीयू में भी रहे थे। जेडीयू ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। अनिल कुमार सहनी ने आरजेडी के टिकट पर कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता को करीबी मुकाबले में हराकर जीत दर्ज की थी। हालांकि, दिल्ली की अदालत से एलटीसी घोटाले (LTC scam) में दो साल की सजा होने के बाद सहनी की विधायकी चली गई थी।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर ‘सोन पापड़ी’ का गिफ्ट! भड़के कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट पर फेंके सारे डिब्बे, VIDEO वायरल

कोर्ट ने सहनी के चुनाव लड़ने पर 3 साल के लिए रोक भी लगाई थी। इसके बाद खाली हुई कुढ़नी सीट पर 2022 में उपचुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा के केदार प्रसाद जीते थे। राज्यसभा सांसद रहते हुए ही उन पर हवाई टिकट की अवैध बिक्री का आरोप लगा था, जिस पर सीबीआई ने एलटीसी घोटाले का केस चलाया था।

Rjd suffers multiple setbacks star campaigner quits party joins bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2025 | 09:46 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Bihar Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

‘डबल इंजन की सरकार ने बिहार को सिर्फ ठगा…’, तेजस्वी यादव ने बोला हमला, किए तीन बड़े ऐलान

2

‘तेजस्वी की बातों पर विश्वास नहीं है, 7 लाख करोड़ कहां से लाएंगे?’, जीतनराम मांझी का बड़ा हमला

3

पीएम मोदी 24 अक्टूबर से करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां; समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि

4

पुराने विधायकों से दूरी नए पर भरोसा! चुनावी मैदान में पार्टियों ने उतारे 100 नए चेहरे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.