Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी 24 अक्टूबर से करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां; समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बिहार चुनाव के लिए ताबड़तोड़ रैलियों का शेड्यूल जारी। पीएम 24 अक्टूबर को समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देकर अभियान शुरू करेंगे।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: Oct 22, 2025 | 07:48 PM

पीएम मोदी और अमित शाह, पोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Rally in Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। पीएम मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देकर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी तैयारी झोंक दी है। उम्मीदवारों के साथ ही वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। ये दोनों दिग्गज नेता एनडीए (NDA) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे और जनता से वोट देने की अपील करेंगे।

पीएम मोदी का चुनावी कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी कार्यक्रमों का शेड्यूल आ गया है। पीएम मोदी सबसे पहले 24 अक्टूबर को समस्तीपुर का दौरा करेंगे। वह समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के घर जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देकर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।
उसी दिन, 24 अक्टूबर को, पीएम मोदी पहले समस्तीपुर और फिर बेगूसराय में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी सभा करेंगे। बिहार में प्रधानमंत्री के चुनावी कार्यक्रम इसके बाद भी जारी रहेंगे, जो 2 नवंबर, 3 नवंबर, 6 नवंबर और 7 नवंबर को भी आयोजित किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय

हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO

बिहार की ‘मुखिया दीदी’ का तेजस्वी से मोहभंग, रितु जायसवाल अब थामेंगीं बीजेपी का दामन, बदलेगा सियासी समीकरण!

अमित शाह की चुनावी रैलियां

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी रैलियों के शेड्यूल की बात करें तो वह 23 अक्टूबर को बिहार पहुंचेंगे। 24 अक्टूबर को, अमित शाह सीवान और बक्सर में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 25 अक्टूबर को नालंदा, मुंगेर और खगड़िया में भी रैलियां करेंगे।

यह भी पढ़ें: फरारी खत्म!भगोड़े मेहुल चोकसी की भारत वापसी का रास्ता साफ, बेल्जियम कोर्ट ने प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

चुनावी माहौल और गठबंधन की स्थिति

बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। एनडीए के सहयोगी दलों के बीच जहां सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है, वहीं इंडिया महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच अभी तक सीट बंटवारा नहीं हो पाया है। इसके परिणामस्वरूप, इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं।

Bihar election pm modi to hold a series of rallies from october 24 pay tribute to karpoori thakur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2025 | 07:48 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Bihar Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.