पुराने विधायकों से दूरी नए पर भरोसा! चुनावी मैदान में पार्टियों ने उतारे 100 नए चेहरे
Bihar Elections: बिहार चुनाव में दोनों गठबंधनों ने 100 नए चेहरों पर दांव लगाया है। जबकि 27% विधायकों को टिकट नहीं मिला है। जनता के आक्रोश को देखते हुए सीटों के लिए रणनीति के तहत बदलाव किया गया है।
- Written By: पूजा सिंह
Updated On:
Oct 22, 2025 | 06:57 PM
डिजाइन फोटो
Bihar Assembly Elections 2025: पर दांव खेला है। जबकि 27% विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है। एनडीए में जदयू और भाजपा ने 31 विधायकों को टिकट नहीं दिया है। जबकि महागठबंधन में राजद ने 31 और कांग्रेस ने 5 विधायकों को टिकट नहीं दिया है। दोनों गठबंधनों ने अपने-अपने हिसाब से सधी चाल चली है। अधिक से अधिक सीटें हासिल करने के लिए नए चेहरों पर दांव खेला है। मौजूदा विधायकों के खिलाफ आम जनता में पनपे आक्रोश को देखते हुए कई विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है।
एनडीए में टिकट बंटवारा
- जदयू और भाजपा ने 31 विधायकों को टिकट नहीं दिया है।
- भाजपा ने 17 विधायकों को टिकट नहीं दिया है, जिनमें मोतीलाल प्रसाद, मिथिलेश कुमार, रामप्रीत पासवान जैसे नाम शामिल हैं।
- जदयू ने 8 विधायकों को टिकट नहीं दिया है। जिनमें दिलीप राय, वीना भारती, अमन भूषण हजारी जैसे नाम शामिल हैं।
महागठबंधन में टिकट बंटवारा
- राजद ने 31 विधायकों को टिकट नहीं दिया है, जिनमें छोटे लाल राय, भूदेव चौधरी, मो. कामरान जैसे नाम शामिल हैं।
- कांग्रेस ने 5 विधायकों को टिकट नहीं दिया है. जिनमें विजय शंकर दूबे, अजय कुमार सिंह, मो. आफाक जैसे नाम शामिल हैं।
नए चेहरे पर दाव
- राजद ने 31 नए चेहरों पर भरोसा जताया है। इनमें प्रमुख तौर पर माला पुष्पम, रितु प्रिया चौधरी, तनुश्री मांझी, पृथ्वी राय, अरुण गुप्ता, ओसामा शहाब, विशाल जायसवाल, वैजयंती देवी, पिंकी चौधरी, शिवानी शुक्ला, डॉ. करिश्मा राय, सुशील सिंह कुशवाहा, अवनीश विद्यार्थी, रेखा गुप्ता, देवा गुप्ता, रामबाबू सिंह, कुणाल किशोर, फैसल रहमान, नवनीत झा, स्मिता पूर्वे गुप्ता, इशरत परवीन, रजनीश भारती, चाणक्य प्रकाश रंजन, राजेश यादव, गुड्डू चंद्रवंशी, अमोद चंद्रवंशी, डॉ. गुलाम शाहिद, अजय दांगी और शमशाद आलम शामिल हैं।
- कांग्रेस ने 10 नए चेहरों को टिकट दिया है। जिनमें शशांत शेखर, इंद्रदीप चंद्रवंशी, उमेर खान, त्रिशुलधारी सिंह, बीके रवि, ओम प्रकाश गर्ग, इसरारूल होदा, मनोज विश्वास, नलिनी रंजन झा और अमित गिरि शामिल हैं।
- वाम दलों से सात उम्मीदवार पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। इनमें दिव्या गौतम, धनंजय, अनिल कुमार, विश्वनाथ चौधरी, राकेश कुमार पांडेय, मोहित पासवान और शिव कुमार यादव पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं।
- वीआईपी ने आठ नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसमें भोगेन्द्र सहनी, नवीन कुमार, उमेश सहनी, बाल गोविंद बिंद, अपर्णा मंडल, सौरभ अग्रवाल, गणेश भारती सदा, वरुण विजय शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: महागठबंधन को एक और बड़ा झटका, RJD प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द, भाजपा पर साजिश का आरोप
- भाजपा ने इस बार 10 नए चेहरे को उतारा है। इनमें मैथिली ठाकुर, रत्नेश कुशवाहा, संजय गुप्ता, सुजीत कुमार सिंह, त्रिविक्रम सिंह, डॉ. सियाराम सिंह, आनंद मिश्र, छोटी कुमारी, सुभाष सिंह, रमा निषाद और रंजन कुमार शामिल हैं।
- जदयू ने इस बार 24 नए चेहरों को तरजीह दी है. इनमें कविता साह, अतिरेक कुमार, ईश्वर मंडल, कोमल सिंह, अजय कुशवाहा, आदित्य कुमार, भीषम कुशवाहा, विकास सिंह उर्फ जीशु सिंह, इन्द्रदेव मंडल, डॉ. मांजरीक मृणाल, रवीना कुशवाहा, अभिषेक कुमार, बबलू मंडल, नचिकेता मंडल, रूहेल रंजन, राहुल सिंह, समृद्ध वर्मा, विशाल साह, श्वेता गुप्ता, नागेन्द्र रावत, सोनम रानी सरदार, पप्पू कुमार वर्मा, ऋतुराज कुमार, चन्देश्वर चन्द्रवंशी शामिल हैं। हालांकि, चन्द्रवंशी जहानाबाद के सांसद रह चुके हैं। लेकिन पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। चिराग पासवान के नेतृत्व वाले लोजपा (आर) ने अपने हिस्से की 29 सीटों में 10 पर नए उम्मीदवार उतारे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP विधानसभा में नारी शक्ति वंदन संकल्प पारित, सदन में गरजे CM मोहन यादव, बोले- कांग्रेस महिला विरोधी
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
‘पद के बदले शारीरिक संबंध की डिमांड’, महोबा BJP की पूर्व जिला मंत्री का बड़ा खुलासा; कटघरे में जिला अध्यक्ष
‘बंगाल में BJP ने भेजे हैं ‘टेस्टेड एजेंट’, अखिलेश यादव ने शेयर किया IPS अजय पाल शर्मा का वीडियो; कही बड़ी बात
Both the major alliances have given tickets to 100 new faces in the bihar assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 22, 2025 | 06:57 PM
