-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Rjd Spokesperson Mrityunjay Tiwari Resigns Tejashwi Yadav Abdul Bari Siddiqui
मेरा धैर्य जवाब दे गया… RJD से इस्तीफे के बाद मृत्युंजय तिवारी का बड़ा बयान, बोले- मेरे पास कोई रास्ता नहीं
- Written By: प्रिया जैस
Mrityunjay Tiwari RJD Resignation: राजद के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर तेजस्वी यादव को झटका दे दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं बचा था।

मृत्युंजय तिवारी (सौजन्य-IANS)
RJD Mrityunjay Tiwari Quits All Posts: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी में अपनी गरिमा को ठेस पहुंचने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने फैसले पर वह कायम हैं और अब इस्तीफा वापस लेने का कोई सवाल नहीं है।
मृत्युंजय तिवारी ने इस्तीफे के बाद कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए लंबे समय तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि जब किसी समर्पित और वफादार कार्यकर्ता को लगता है कि उसके सम्मान को ठेस पहुंची है, तो इससे केवल वह व्यक्ति नहीं बल्कि पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और नेता भी दुखी होते हैं।
तेजस्वी यादव से की थी बातचीत
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने पहले भी पार्टी नेतृत्व को अपनी बात से अवगत कराया था। तिवारी ने कहा कि उन्होंने आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी इस संबंध में बातचीत की थी, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर उन्होंने अपनी चिंताओं से नेतृत्व को अवगत कराया, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।
सम्बंधित ख़बरें
RJD को लगा बड़ा झटका, लालू यादव के करीबी मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ी पार्टी, तेजस्वी यादव पर लगाया आरोप
तेजस्वी को बड़ा झटका? RJD सांसद अभय कुशवाहा ने सम्राट चौधरी से की मुलाकात, राजद में टूट की अटकलें तेज
केसी सिन्हा तो झांकी है… बांकीपुर उपचुनाव से पहले पोस्टर पॉलिटिक्स, ‘धन-सुराज’ को लेकर BJP का नया सियासी वार
Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AI सेंटर समेत 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Patna, Bihar: On his resignation, former RJD spokesperson Mrityunjay Tiwari says, “…When a loyal, dedicated and honest party worker like me feels that my dignity has been hurt, it naturally pains every party leader and worker. I had also spoken to Tejashwi Yadav, but nobody… pic.twitter.com/E1MID7UM3a — IANS (@ians_india) July 17, 2026
मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “जहां सम्मान नहीं होता, वहां रहने का कोई मतलब नहीं है।” उन्होंने कहा कि उनका धैर्य जवाब दे गया, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस्तीफा देने के बाद वह अपने निर्णय पर पूरी तरह अडिग हैं।
यादव परिवार से पारिवारिक रिश्ते
आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उनके साथ उनके व्यक्तिगत और पुराने संबंध हैं। उन्होंने बताया कि सिद्दीकी साहब से उनका रिश्ता राजनीति से पहले का है और वह परिवार की तरह हैं। उन्होंने कहा कि सिद्दीकी भी इस पूरे घटनाक्रम से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि सिद्दीकी का मानना है कि उनके जैसे मुखर और प्रखर वक्ता का पार्टी से अलग होना चिंता की बात है।
यह भी पढ़ें – जींद के घेवर तो नहीं, लेकिन तेवर बदल गए… PM मोदी ने हरियाणा में भरी हुंकार! जनता को दी 14,700 करोड़ की सौगात
उन्होंने अपने ऊपर किसी भी तरह की गलती या अनुशासनहीनता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर उन्होंने पार्टी को नुकसान पहुंचाया होता, पार्टी की छवि खराब की होती या अनुशासन तोड़ा होता, तो बात अलग होती। उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए ईमानदारी और पूरी निष्ठा से काम किया है।
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन और पार्टी के प्रति उनका समर्पण सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पार्टी के हित में काम करते रहे हैं और उनका रिकॉर्ड एक खुली किताब की तरह है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rjd spokesperson mrityunjay tiwari resigns tejashwi yadav abdul bari siddiqui
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती के किसानों ने पूरी की 83% खरीफ बुआई, अब अच्छी बारिश का इंतजार
Jul 17, 2026 | 02:21 PM‘रूपा-वूपा छोड़ो…’ गोविंदा की फिल्म पर सवाल सुन सुनीता आहूजा ने दिया करारा जवाब
Jul 17, 2026 | 02:21 PMचेंबूर बस हादसे की BMC रिपोर्ट खारिज, महापौर रितु तावड़े ने दोबारा जांच के दिए निर्देश
Jul 17, 2026 | 02:21 PMHydrogen Train Fare: क्या वंदे भारत से महंगी है हाइड्रोजन ट्रेन? जानिए टिकट के दाम, रूट और इसकी खूबियां
Jul 17, 2026 | 02:20 PMमेरा धैर्य जवाब दे गया… RJD से इस्तीफे के बाद मृत्युंजय तिवारी का बड़ा बयान, बोले- मेरे पास कोई रास्ता नहीं
Jul 17, 2026 | 02:19 PMश्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजी श्रीकृष्ण जन्मभूमि
Jul 17, 2026 | 02:17 PMIran Missile Attack: कतर और कुवैत में ईरान का हमला, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और लॉजिस्टिक सपोर्ट को बनाया निशाना
Jul 17, 2026 | 02:12 PMवीडियो गैलरी

‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM
पुरी रथयात्रा में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:00 PM
नौकरी और जिंदगी दोनों से इस्तीफा… सिपाही के सुसाइड ऑडियो में ऐसा क्या था? आला अधिकारी को ठहरयाा जिम्मेदार
Jul 17, 2026 | 12:40 PM














