पुरी रथयात्रा में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल! देखें VIDEO

Jagannath Puri Yatra Stampede: ओडिशा के पुरी में गुरुवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान कथित भगदड़ जैसी स्थिति में दम घुटने से 2 व्यक्ति की मौत हो गई। चश्मदीदों ने बताया कैसे मची भगदड़।

Odisha Jagannath Temple: ओडिशा में पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की जान चली गई। वहीं 150 से अधिक घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने आंखों-देखा हाल बयां किया। भगदड़ और सुरक्षा व्यवस्था में चूक के कारण समय पर एम्बुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी। कारण स गुरुवार को ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा उत्सव के दौरान कथित भगदड़ जैसी स्थिति में दम घुटने से 2 व्यक्ति की मौत हो गई। पुरी में घटनास्थल पर मौजूद एक श्रद्धालु ने बताया कि मरीचि कुंड चौक के पास या तो बाहरी घेरे की रस्सी की बैरिकेड गिर गई, या कुछ लोग अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगभग 40 से 50 लोगों को एक-दूसरे के ऊपर गिरते देखा, जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए और चार से पांच को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने लगभग 20 लोगों को बचाया और उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, और अब उन्हें पता चला है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com