-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Pm Narendra Modi Jind 14700 Crore Development Projects India First Hydrogen Train
जींद के घेवर तो नहीं, लेकिन तेवर बदल गए… PM मोदी ने हरियाणा में भरी हुंकार! जनता को दी 14,700 करोड़ की सौगात
- Written By: प्रिया जैस
PM Narendra Modi Jind Haryana Visit: PM नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में 14,700 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन और मेडिकल कॉलेजों को हरी झंडी दिखाई।

जींद में पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-IANS)
Narendra Modi India First Hydrogen Train Jind: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा को बड़ी सौगात दी। उन्होंने अपने हरियाणा दौरे के दौरान जींद में लगभग 14,700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जींद की जनता को ‘राम-राम’ करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “मेरे लिए जींद आना पुरानी यादों का झरोखा खोलने जैसा है। कई दशक पहले मैं संगठन के काम से पहली बार जींद आया, फिर आप लोगों ने मुझे जो अपनत्व दिया, प्रेम दिया, वो मैं आज आजतक भुला नहीं हूं। इतने वर्षों में जींद के घी और जींद के घेवर तो नहीं बदले, लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं। आज जींद भाजपा-एनडीए के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है।”
#WATCH | Jind, Haryana | Prime Minister Narendra Modi says, “… For me, visiting Jind is like revisiting cherished memories. As I sat here, I saw many faces, familiar faces from the past. There must be many who claim that I used to ride pillion on their scooters when visiting… pic.twitter.com/RBEgjhsjnH — ANI (@ANI) July 17, 2026
विकास की नई पटरी पर चला हरियाणा
उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। आज का कार्यक्रम भाजपा की डबल-इंजन सरकार के मिशन को नई ऊर्जा दे रहा है। आज जींद का हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आज यहां से देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “भारत में पहली ट्रेन बॉम्बे से ठाणे के बीच चली थी। वैसे ही भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा, तो जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम आएगा। मैं आप सभी को पूरे देश को भारतीय रेल की आधुनिकता से जुड़े इस बड़े कदम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
Hydrogen Train: पीएम मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
अमृत भारत स्टेशन योजना: PM मोदी आज 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है खासियत
आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 26,800 करोड़ की परियोजनाओं को दिखाएंगें हरी झंडी
ED की बड़ी कार्रवाई: टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क के खिलाफ बंगाल-यूपी समेत कई राज्यों में छापेमारी
#WATCH | Jind, Haryana | Prime Minister Narendra Modi says, “I returned just a few days ago from visits to Indonesia, Australia, and New Zealand. India entered into various agreements there. However, there is one subject that has not received as much attention. This subject… pic.twitter.com/uksiwsHdQZ — ANI (@ANI) July 17, 2026
इसी बीच, स्वच्छता पहलों के लिए जींद और हरियाणा के लोगों की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैं जींद और हरियाणा के लोगों की सराहना करता हूं। ‘स्वच्छता से स्वागत’ पहल को जिस गंभीरता से लिया है, जिस तरह मेरे आने से पहले यहां के लोग स्वच्छता अभियान में नई ऊर्जा से जुटे हैं, वह दिल खुश कर देने वाला है।”
सोशल मीडिया पर सफाई अभियान के चर्चे
उन्होंने कहा, “पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया में आपका सफाई अभियान चल रहा था। इसकी भारी चर्चा रही है, लेकिन कुछ लोगों ने यह भी कहा कि मोदी जी आप बार-बार आइए, ताकि हमारा जींद स्वच्छ रहे। जिस महाशय ने यह भाव व्यक्त किया है, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।”
#WATCH | Jind, Haryana | Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone of the Sikh Museum at Kurukshetra and 24.27 km long Hansi–Barwala Brownfield Highway Project. He also dedicates the Elevated Railway Track at Kurukshetra and other projects to the nation. (Source:… pic.twitter.com/cMFMEsfpwr — ANI (@ANI) July 17, 2026
यह भी पढ़ें – Hydrogen Train: पीएम मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने आगे कहा, “अगर जींद के लोग तय कर लें कि हम कभी गंदगी नहीं करेंगे तो जींद कभी गंदा नहीं हो सकता है। मोदी के आने की जरूरत नहीं है, सिर्फ आप तय कर लें कि आप स्वच्छता को अपना स्वभाव, संस्कार और अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे।”
हाईवे प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास
इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने जींद में आयोजित कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम और 24.27 किलोमीटर लंबे हांसी-बरवाला ब्राउनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इसके अलावा, पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे, अंबाला-काला अंब खंड, जींद-गोहाना हाईवे और अन्य प्रोजेक्ट्स को भी देश को समर्पित किया।
उन्होंने भिवानी में पंडित नेकी राम शर्मा सरकारी मेडिकल कॉलेज व नारनौल में महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और राव तुला राम अस्पताल समेत प्रमुख चिकित्सा संस्थानों को राष्ट्र को समर्पित किया। वहीं, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबियां भी सौंपीं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm narendra modi jind 14700 crore development projects india first hydrogen train
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नेपाल में बुलडोजर एक्शन के बाद आत्मदाह से मचा हड़कंप; पीएम बालेन शाह के खिलाफ खड़े हुए Gen Z युवा
Jul 17, 2026 | 02:25 PMमुरैना में स्कूल से अगवा 3 साल का कार्तिक सकुशल मिला, पुलिस हिरासत में मास्टरमाइंड पिता
Jul 17, 2026 | 02:24 PM19 साल की हंसिका लांबा ने बुडापेस्ट में लहराया तिरंगा, जीता सिलवर मेडल; भारत के नाम हुए पांच नए पदक
Jul 17, 2026 | 02:24 PMUDAN Scheme का बड़ा तोहफा, दमन-Delhi Direct Flight से 8 घंटे का सफर अब ढाई घंटे में
Jul 17, 2026 | 02:22 PMअमरावती के किसानों ने पूरी की 83% खरीफ बुआई, अब अच्छी बारिश का इंतजार
Jul 17, 2026 | 02:21 PM‘रूपा-वूपा छोड़ो…’ गोविंदा की फिल्म पर सवाल सुन सुनीता आहूजा ने दिया करारा जवाब
Jul 17, 2026 | 02:21 PMचेंबूर बस हादसे की BMC रिपोर्ट खारिज, महापौर रितु तावड़े ने दोबारा जांच के दिए निर्देश
Jul 17, 2026 | 02:21 PMवीडियो गैलरी

‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM
पुरी रथयात्रा में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:00 PM
नौकरी और जिंदगी दोनों से इस्तीफा… सिपाही के सुसाइड ऑडियो में ऐसा क्या था? आला अधिकारी को ठहरयाा जिम्मेदार
Jul 17, 2026 | 12:40 PM














