- Hindi News »
- Bihar »
- Political Strife Brewing In Bihar Rjd Strongman Meets Chirag Uncle
बिहार में पक रही सियासी खिचड़ी, राजद के बाहुबली नेता ने की चिराग पासवान के चाचा से मुलाकात
Bihar Latest Political News: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सूरजभान सिंह ने पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) छोड़कर लालू प्रसाद के राजद का दामन थाम लिया था।
- Written By: रंजन कुमार

सूरजभान सिंह और पशुपति कुमार पारस। इमेज-सोशल मीडिया
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा का भोज रिश्तों में मिठास घोल देता है। यही वजह है कि बाहुबली नेता सूरजभान सिंह गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पशुपति कुमार पारस के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने दही-चूड़ा भोज में शिरकत की। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सियासी समीकरणों में तेजी से बदलाव दिख रहे हैं।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सूरजभान सिंह ने पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) छोड़कर लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया था। मोकामा सीट से सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी थीं। हालांकि, उन्हें जदयू प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह से हार का सामना करना पड़ा। इस चुनावी हार के बाद अब सूरजभान की सियासी चाल बदली हुई नजर आ रही है। वे एक बार फिर पशुपति कुमार पारस के साथ दिखाई दिए हैं। पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा ने विधानसभा चुनाव में अपने दम पर चुनाव लड़ा था
पशपति पारस की पार्टी का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत सका
वैसे, पशुपति पारस की पार्टी का कोई उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर सका। इस चुनाव में मिली करारी हार के बाद पशुपति कुमार पारस और सूरजभान सिंह का फिर से साथ आना राजनीतिक गलियारों में अटकलों को जन्म दे रहा है। हालांकि, सूरजभान सिंह और पशुपति कुमार पारस की नजदीकियां नई बात नहीं हैं। जब पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का गठन किया था, तब सूरजभान उनके सबसे भरोसेमंद नेताओं में से थे। वैसे, साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद लोजपा में नेतृत्व को लेकर खींचतान शुरू हुई थी। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार मिली थी। दिवंगत रामविलास पासवान के निधन के बाद लोजपा दो गुटों में बंट गई।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्णिया में रेप की नाकाम कोशिश के बाद गुस्साए ससुर ने गर्भवती बहू का किया कत्ल, बेटे संग मिलकर छिपाया शव
‘जेल जाने की बारी आई तो कुर्सी पत्नी को सौंप दी’, राज्यसभा जाने से पहले लालू-राबड़ी पर सीएम नीतीश का प्रहार
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
‘चिराग होंगे बिहार के नए सरताज…मोदी से मिला हनुमान को आशीर्वाद’, अधूरा रह जाएगा सम्राट चौधरी का सपना?
यह भी पढ़ें: तेजस्वी का बड़ा दांव: RJD में शामिल हुए सूरजभान सिंह, मोकामा में बाहुबली vs बाहुबली की पत्नी
दोनों की मुलाकात नए समीकरणों को दे रहे संकेत
एक तरफ चिराग पासवान लोजपा (रामविलास) के साथ आगे बढ़ गए। वहीं, दूसरी ओर पशुपति कुमार पारस, प्रिंस पासवान, सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह समेत कई सांसद अलग गुट में गए। पशुपति पारस को केंद्र में मंत्री पद मिला था। मगर, साल 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने उन्हें सीट नहीं दी। जबकि, चिराग पासवान का कद एनडीए में और मजबूत हो गया। अब चुनावी झटकों के बाद सूरजभान सिंह और पशुपति कुमार पारस का फिर से एक मंच पर दिखना प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में नए समीकरणों का संकेत माना जा रहा है।
Political strife brewing in bihar rjd strongman meets chirag uncle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला मनपा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! 8 स्वीकृत पार्षदों के नामों का ऐलान, APMC प्रतिनिधि की कुर्सी पर फंसा पेंच
Mar 11, 2026 | 02:15 PMआस्था या अपराध? अयोध्या में आसाराम की एंट्री पर सोशल मीडिया पर छिड़ा महासंग्राम
Mar 11, 2026 | 02:09 PMमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला: आरटीई से बचने वाले स्कूलों पर सरकार सख्त, माइनॉरिटी स्टेटस रद्द
Mar 11, 2026 | 02:07 PMमहिला किसान वर्ष 2026: CM फडणवीस ने किया विधान भवन में राज्य की महिला किसानों काे किया सम्मानित
Mar 11, 2026 | 02:02 PMचंद्रपुर की आदिवासी माताओं के लिए ‘संजीवनी’ बनी यह योजना! 2213 महिलाओं के बैंक खातों में पहुंची सरकारी मदद
Mar 11, 2026 | 02:00 PMठाणे स्टेशन पर टिकट मांगने पर भड़की युवती, मोबाइल से महिला टीसी पर हमला; जीआरपी ने दर्ज किया मामला
Mar 11, 2026 | 01:59 PMचंद्रपुर में 2213 आदिवासी गर्भवती महिलाओं को मिला मातृत्व अनुदान योजना का लाभ
Mar 11, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM














