- Hindi News »
- Bihar »
- People Express Their Anger Towards Rjd Mla Alok Mehta Video Goes Viral
RJD नेता की अपने ही क्षेत्र में फजीहत, फूटा लोगों का गुस्सा, उल्टे पांव भागते नजर आए विधायक- VIDEO
Alok Mehta: आरजेडी विधायक आलोक कुमार मेहता अपने विधानसभा क्षेत्रों के लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
- Written By: पूजा सिंह

आरजेडी विधायक आलोक कुमार पर फूटा लोगों का गुस्सा (सौ. सोशल मीडिया)
MLA Alok Mehta: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारिखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन अभी से ही जनप्रतिनिधि और संभावित प्रत्याशी जनता के बीच जाने लगे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और विधायक आलोक मेहता को अपने ही क्षेत्र में जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग उनसे नाराज हो गए और जोरदार विरोध करने लगे। लोगों की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि आलोक मेहता को उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा।
आलोक मेहता समस्तीपुर के उजियारपुर विधानसभा से वर्तमान में राजद (RJD) से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि विधायक बीते शुक्रवार को उजियारपुर के रायपुर पंचायत के आईटीआई महादलित टोला में गए थे। इसी दौरान कुछ लोग भड़क गए और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई।
लोगों का विधायक पर फूटा गुस्सा
इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि, आलोक मेहता विधायक बनने के बाद क्षेत्र के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने कहा कि वह जनता से कट गए हैं और केवल राजनीतिक लाभ के लिए ही क्षेत्र में आते हैं। कई लोगों ने उन्हें ‘लालटेन के नाम पर कलंक’ तक बता डाला। लोगों का कहना है कि, अब जब चुनाव नजदीक हैं को समय मिला है। चुनाव आया तो वो फिर से वोट मांगने चले आए।
सम्बंधित ख़बरें
RS चुनाव में लालू करेंगे ओवैसी का शिकार…RJD बनाएगी हिना शहाब को उम्मीदवार! करीबी ने बता दिया मास्टरप्लान
सियासत की नई ‘सोशल इंजीनियरिंग’: दलित-पिछड़ों के बाद अब ब्राह्मण बने राजनीति के ‘हॉटकेक’
उपेंद्र कुशवाहा ने फिर बढ़ाई सियासी हलचल, राज्यसभा चुनाव को लेकर खोला अपना पत्ता
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
क्षेत्र भ्रमण के दौरान RJD विधायक अलोक मेहता से जनता मांगने लगी हिसाब,किसी तरह बचकर निकले मेहता जी!#Bihar pic.twitter.com/7kLtForJBg — SOURAV RAJ (@souravreporter2) September 27, 2025
विधायक वीडियो हुआ वायरल
ग्रामीण की बातें सुनकर विधायक आलोक मेहता काफी असहज हो गए। इस दौरान पास में खड़े लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। विधायक ने वीडियो रिकॉर्ड न करने का की बात कही, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद विधायक चुपचाप वहां से उल्टे पांव लौट गए। अब विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग काफी तीखे कमेंट्स कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : ‘हिन्दू पर्व आते ही इनको गर्मी…’, उपद्रवियों को योगी की चेतावनी, बोले-डेंटिंग पेंटिंग करनी पड़ती है
RJD के कद्दावर नेता हैं आलोक मेहता
बता दें कि, आलोक मेहता राजद के कद्दावर नेता हैं, जो पार्टी का अहन चेहरा भी माने जाते हैं। बिहार में जब भी महागठबंधन की सरकार बनी आलोक मेहता को मंत्रिमंडल में जरूर जगह मिली। लालू यादव के करीबी आलोक मेहता महागठबंधन की सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री और बाद में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।
People express their anger towards rjd mla alok mehta video goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: विमान यात्रियों को चूहों और कुत्तों से खतरा
Feb 24, 2026 | 07:12 AMHoli 2026: बाजार से रंग खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! कहीं नकली गुलाल छीन न ले आपके चेहरे का नूर
Feb 24, 2026 | 07:01 AM‘हिम्मतवाला’ से मिली स्टारडम, 200 फिल्मों तक फैला श्रीदेवी का जादू, हुनर से जीता दर्शकों का दिल
Feb 24, 2026 | 06:59 AMआत्मघाती हमले से दहला रूस…मॉस्को में पुलिस की पेट्रोल गाड़ी के पास आतंकी ने खुद को उड़ाया, 1 की मौत
Feb 24, 2026 | 06:57 AMनवभारत निशानेबाज: कांग्रेस के नंगेपन से मोदी हैरान इसे, मानते देश का अपमान
Feb 24, 2026 | 06:55 AMEpstein Files मामला: ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मेंडेलसन गिरफ्तार, सरकार में मची खलबली
Feb 24, 2026 | 06:52 AMक्या आप भी दूसरों को खुश करने में खुद को भूल गए हैं? जानें वो तरीका जो बदल देगा आपकी जिंदगी
Feb 24, 2026 | 06:40 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














