-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Patna High Court Dismissed The Petition To Cancel Bpsc Exam
पटना हाई कोर्ट से BPSC अभ्यर्थियों को झटका, परीक्षा रद्द करने की याचिका हुई खारिज
- Written By: Saurabh Pal
बीपीएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। पटना उच्च न्यायालय ने यह फैसला सुनाया कि पिछले साल दिसंबर में आयोजित इस परीक्षा के दौरान "कदाचार का कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

पटना हाईकोर्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
पटनाः बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। पटना उच्च न्यायालय ने यह फैसला सुनाया कि पिछले साल दिसंबर में आयोजित इस परीक्षा के दौरान “कदाचार का कोई ठोस सबूत नहीं मिला”। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने 13 दिसंबर को राज्य भर में 900 से अधिक केंद्रों पर आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) (प्रारंभिक) को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।
खंडपीठ में न्यायमूर्ति पार्थ सारथी भी शामिल थे। उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने आयोग से “मुख्य परीक्षा आयोजित कराने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि परीक्षा की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी हो”। खंडपीठ ने कहा, “हमारा मानना है कि याचिकाकर्ताओं की ओर से की गई प्रार्थनाओं को स्वीकार नहीं किया जा सकता।”
अदालत ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ खामियां रही, लेकिन वे उस तरह की और उस परिमाण की नहीं हैं, जो परीक्षा की शुद्धता और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हों। पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर आयोजित इस परीक्षा के दौरान सैकड़ों अभ्यर्थियों द्वारा इसका बहिष्कार यह आरोप लगाते हुए किया था कि प्रश्नपत्र “लीक” हो गया था। हालांकि बीपीएससी द्वारा इस परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित कराई थी पर सैकड़ों अन्य अभ्यर्थियों ने “समान अवसर” नहीं दिये जाने और 100 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर अनियमितता बरते जाने का दावा किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
अभ्यर्थियों ने दोबारा परीक्षा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जिसका बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन में उनके अन्य सहयोगियों का समर्थन किया किया। जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने भी इसको लेकर “आमरण अनशन” किया था और प्रदर्शनकारियों को “निशुल्क” कानूनी सहायता प्रदान करने का वादा किया किया था। याचिकाकर्ताओं की ओर से बहस करने वाले वकीलों में वरिष्ठ अधिवक्ता और जन सुराज पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष वाई.वी. गिरि भी शामिल थे। गिरि की सहायता कर रहे अधिवक्ता अशोक कुमार दुबे ने 70 से अधिक पृष्ठों के अदालत के इस फैसले के बारे में संवाददाताओं से कहा कि आदेश को पढ़ने के बाद ही इस को चुनौती देने या न देने का निर्णय लिया जाएगा।
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हालांकि, दुबे ने बताया कि अदालत ने कई “सुधारात्मक उपाय” सुझाए हैं। अदालत ने आयोग को एक “उच्च स्तरीय समिति” गठित करने की सलाह दी है, जिसमें “विशेषज्ञ शामिल होंगे जो सुरक्षा उपायों और परीक्षा के समग्र प्रबंधन की समीक्षा सुनिश्चित करेंगे”। अदालत ने आयोग से परीक्षा की प्रक्रिया में खामियों को दूर करने के लिए संरचनात्मक परिवर्तन करने” के लिए कहा है। अदालत ने अपनी टिप्पणियों में कहा, “परीक्षा प्रक्रिया के दौरान सभी चरणों में शिकायतें दर्ज करने के लिए एक समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाना चाहिए।
Patna high court dismissed the petition to cancel bpsc exam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













