नीतीश कुमार के लिए नवंबर लकी, इसी महीने में 5 बार बने मुख्यमंत्री, 20 नवंबर से तो बेहद खास रिश्ता
November is Nitish Kumar lucky Month: जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। आज की तारीख यानी 20 और नवंबर का महीना नीतीश कुमार के लिए बेहद लकी रहा है।
- Written By: रंजन कुमार
गांधी मैदान में आज सीएम पद की शपथ लेते नीतीश कुमार। इमेज-सोशल मीडिया।
Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार नीतीश कुमार ने आज शपथ ले ली। राजधानी के पटना स्थित गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नीतीश का 10वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेना ऐतिहासिक होने के साथ आज की तारीख और नवंबर का महीना भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।
दरअसल, नीतीश कुमार के लिए नवंबर का महीना बहुत लकी रहा है। नवंबर में वो 5 बार मुख्यमंत्री बने हैं। 2 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। ऐसे में आज की तारीख 20 नवंबर उनकी किस्मत के साथ एक बार और जुड़ गई है।
कब-कब नवंबर रहा लकी?
24 नवंबर 2005: दूसरी बार नीतीश कुमार बिहार के सीएम बने थे। नीतीश ने भाजपा के समर्थन से लालू राज का अंत किया था।
सम्बंधित ख़बरें
पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
बिहार की ‘मुखिया दीदी’ का तेजस्वी से मोहभंग, रितु जायसवाल अब थामेंगीं बीजेपी का दामन, बदलेगा सियासी समीकरण!
बिहार में महिलाओं को जल्द मिलेगी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की अगली किस्त, ग्रामीण विकास मंत्री का ऐलान
26 नवंबर 2010: नीतीश ने बड़े बहुमत से सत्ता में वापसी की और तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।
20 नवंबर 2015: नीतीश ने राजद-कांग्रेस के साथ बने महागठबंधन में शामिल हुए। बीजेपी के खिलाफ लड़े और चुनाव जीते भी। इस दिन सीएम पद की शपथ ली।
16 नवंबर 2020: नीतीश ने बीजेपी से गठबंधन कर चुनाव लड़ा। सातवीं बार सीएम पद की शपथ ली।
14 नवंबर 2025: बीजेपी और जदयू ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बड़ी जीत हासिल की।
20 नवंबर 2025: नीतीश ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली।
जंगलराज से विकसित बिहार की ओर बढ़े
नीतीश जिद रही है कि बिहार को विकसित राज्य बनाना है। इसे जंगलराज से मुक्त कराना है। उन्होंने इस जिद को काफी हद तक पूरा भी किया। राज्य में कई क्षेत्रों में विकास किया। बिजली, सड़क, शिक्षा में सुधार के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधार। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया। इस चुनाव में बेरोजगार युवकों-युवतियों के लिए रोजगार की बड़ी घोषणा की है। शपथ ग्रहण से पूर्व एनडीए विधायक दल की बैठक में कहा भी हमें और ज्यादा काम करना है। नीतीश की पहचान उनके काम को लेकर ही रही है।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार तोड़ पाएंगे पवन चामलिंग का रिकॉर्ड? जानें इतिहास रचने के लिए कितने दिन और रहना होगा सीएम
सुशासन बाबू का राजनीतिक कॅरियर
74 वर्षीय नीतीश पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे। उस समय उनकी सरकार 8 दिन ही चल सकी थी। 2005 से 2014 तक वे लगातार सीएम रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद नीतीश ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। कुछ महीनों बाद फिर सत्ता में वापसी की। नीतीश ने इससे पहले जनवरी 2024 में सीएम पद की शपथ ली थी। तब उन्होंने और उनकी पार्टी ने राजद और कांग्रेस का गठबंधन तोड़कर NDA में वापसी की थी।
