बिहार में पेंशन उत्सव: मुजफ्फरपुर के 4 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिली बढ़ी हुई पेंशन; यहां चेक करें स्टेटस
Bihar Pension Yojana: मुजफ्फरपुर के 4 लाख से अधिक लाभार्थियों को जून माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजी गई। सरकार ने पेंशन राशि बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह कर दी है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
पेंशन उत्सव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chief Minister Old Age Pension Yojana: बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और अधिक पारदर्शी व समयबद्ध बनाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए हर महीने की 10 तारीख को बिहार पेंशन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस मौके पर आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम में राज्य के 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1,423.94 करोड़ रुपये की राशि भेजी है।
मुजफ्फरपुर के पेंशनधारियों के खातों में भेजी गई बढ़ी हुई राशि
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान 4 लाख 17 हजार से अधिक पेंशनधारियों के खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजी गई। लाभार्थियों के खातों में जून माह की कुल 64 करोड़ 58 लाख 31 हजार 400 रुपये की राशि प्राप्त हुई।
दवा और भोजन जैसी कई आवश्यकताओं में मिलेगी मदद
बता दें कि मुजफ्फरपुर समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी कुमार गौरव समेत जिले के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में पेंशनधारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। लाभार्थियों ने राज्य सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि बढ़ी हुई राशि से उनकी दवा, भोजन और अन्य आवश्यताओं को पूरी करने में मदद मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी? अग्रिम जमानत याचिका पर पटना कोर्ट का फैसला आज
Drumstick Curry Recipe: सरसों के पेस्ट से बनाएं स्वादिष्ट सहजन की करी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
भरत तिवारी की मां की बिगड़ी तबियत, अनशन के पहले दिन ही हालत हुई खराब, SDPO ने 6 गवाहों को भेजा समन
पेंशन उत्सव के रूप में मनाया गया यह दिन
बता दें कि पेंशन राशि में हुई इस वृद्धि के बाद जिले के वृद्धजन, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों में खुशी की लहर देखने को मिली। राज्य सरकार ने इस अवसर को पेंशन उत्सव के रूप में मनाया जिसका उद्देश्य समाज के सभी कमजोर वर्गों को आर्थिक सुरक्षा, सम्मान और सहयोग प्रदान करना है।
यह भी पढ़ें- नागपुर-विजयवाड़ा एक्सप्रेसवे: मध्य और दक्षिण भारत को जोड़ने वाला नया आर्थिक गलियारा; बदलेगी लॉजिस्टिक व्यवस्था
अलग-अलग योजनाओं के तहत लाभार्थियों को मिले राशि
बता दें कि जिले में लाभार्थियों के खातों में अलग-अलग योजनाओं के तहत राशि भेजी गई।
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना– 1,27,221 लाभार्थियों को 27 करोड़ 98 लाख 86 हजार 200 रुपये
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना- 27,500 लाभार्थियों को 6 करोड़ 5 लाख रुपये
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना- 2,336 लाभार्थियों को 51 लाख 39 हजार 200 रुपये
- लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना- 26,745 लाभार्थियों को 3 करोड़ 85 लाख से अधिक रुपये
- बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना-22,050 लाभार्थियों को 2 करोड़ 47 लाख 42 हजार 800 रुपये
- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना- 2,11,150 लाभार्थियों के खातों में 24 करोड़ 54 लाख 77 हजार 900 रुपये भेजे गए।
जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने सभी पेंशनधारियों को बधाई देते हुए अपील की है कि वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर जल्द से जल्द जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें।
ऐसे चेक करें स्टेटस
- आपके खाते में पैसा आया है या नहीं इसे चेक करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर देख सकते हैं-
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के ऑफिशियल पोर्टल www.sspmis.bihar.gov.in पर जाएं।
- Elabharti Beneficiary Status पर क्लिक करें।
- अब वित्त वर्ष चुनें और अपना बेनेफिशियर आईडी भरकर सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
- आपके खाते में कब-कब पैसा आया है इसकी पूरी जानकारी खुल जाएगी।
