बांकीपुर उपचुनाव: उम्मीदवारी मिलते ही CM सम्राट चौधरी से मिले नीरज सिन्हा, कंधों पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Neeraj Sinha BJP Meet Samrat Choudhary: बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर अभिषेक सिन्हा के हटते ही नए उम्मीदवार की एंट्री हो गई है। भाजपा ने अब नीरज सिन्हा को नया उम्मीदवार बनाकर दांव चल दिया है।
- Written By: प्रिया जैस
सीएम सम्राट चौधरी से मिले नीरज सिन्हा (सौजन्य-एक्स)
Bankipur Assembly By-Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया गया है। उम्मीदवारी मिलने के बाद बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से मुलाकात की है। इस अवसर पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद रहे।
नीरज सिन्हा से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बांकीपुर में अभिषेक सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नीरज कुमार सिन्हा के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, “लोकसेवक आवास, पटना में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।”
मुलाकात की तस्वीरें की शेयर
वहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज लोक सेवक आवास में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से 182-बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के साथ मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने नीरज कुमार सिन्हा को विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दी।”
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: जिले में धारा 163 लागू, एसपी और एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल; 250 कार्यकर्ता नजरबंद
बांका दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में घायल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
Navabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
लोकसेवक आवास, पटना में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी के साथ बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।#BJPBihar #NDA4Bihar #बांकीपुर_उपचुनाव #BakipurAssembly pic.twitter.com/SA0Od0l9uE — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 11, 2026
नितिन नवीन की सीट पर चुनाव
बता दें, कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हुई है, जिसके कारण बांकीपुर में उपचुनाव कराए जा रहा है। बांकीपुर की इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। इसलिए भाजपा हर हाल में इस सीट पर अपना काबिल उम्मीदवार खड़ा करना चाह रही है। नितिन नवीन की सीट पर चुनाव लड़ने की बड़ी जिम्मेदारी अब नीरज सिन्हा के कंधों पर दी गई है।
मंगलवार को भाजपा ने अभिषेक कुमार सिन्हा को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। उन्होंने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया था। लेकिन, शुक्रवार को अपने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए बांकीपुर विधानसभा सीट से अभिषेक कुमार सिन्हा ने उपचुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें – कौन हैं 32 साल के नीरज सिन्हा? जिन्हें BJP ने बांकीपुर से बनाया प्रत्याशी, अभिषेक की जगह लड़ेंगे चुनाव
अभिषेक सिन्हा ने नामांकन वापस क्यों लिया?
पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक ने कहा कि वह निजी और पारिवारिक कारणों से बांकीपुर उपचुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्होंने कहा, “मैंने अभी-अभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को एक पत्र सौंपा है। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुना था, जिसके लिए मैं पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूं, लेकिन पारिवारिक कारणों से मैं यह चुनाव नहीं लड़ पा रहा हूं। मैं आगे भी पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में निष्ठापूर्वक सेवा करता रहूंगा।”
बता दें, कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई निर्धारित है।
