अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेते ही BJP का बड़ा ऐलान, नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
BJP Candidate Bankipur: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले अभिषेक सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।
- Written By: दिव्या सिंह
बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bankipur By Election 2026: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने नए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को 182-बांकीपुर विधानसभा सीट से अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। यह फैसला उस समय लिया गया, जब पहले घोषित उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
भाजपा ने जारी की आधिकारिक घोषणा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में नीरज कुमार सिन्हा के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में उन्हें बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत किया गया है।
नामांकन वापसी के बाद बदला उम्मीदवार
इससे पहले भाजपा के उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया था। उनके इस फैसले के बाद नए उम्मीदवार को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं और अटकलें शुरू हो गई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर उपचुनाव: ऐन वक्त पर बीजेपी उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में कांग्रेस का आरोप, जांच प्रभावित करने की कोशिश का दावा
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी फरार घोषित, गैरहाजिर रहने के चलते कोर्ट ने जारी किया स्थायी वारंट
मुझे चुप कराना है तो मारना होगा… BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, बागी नेताओं को भी दिया कड़ा संदेश
हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर सबकी नजर
बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव इस बार बिहार की सबसे चर्चित राजनीतिक लड़ाइयों में गिना जा रहा है। ऐसे में भाजपा द्वारा उम्मीदवार बदलने के फैसले को महत्वपूर्ण राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। अब नीरज कुमार सिन्हा पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।
ये भी पढ़ें- खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी? अग्रिम जमानत याचिका पर पटना कोर्ट का फैसला आज
भाजपा के इस ऐलान के साथ ही बांकीपुर उपचुनाव को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया है। अब इस सीट पर चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
