-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Nitish Kumar Made Manish Kumar Verma The National General Secretary Of Jdu
फ्रॉम ओडिशा टू बिहार; नीतीश कुमार की पहली पसंद बने मनीष कुमार, बनाया JDU का राष्ट्रीय महासचिव
- Written By: अभिषेक सिंह
बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले नीतीश कुमार ने एक बड़ा दांव चलते हुए मनीष वर्मा को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कर दिया है। मनीष को पार्टी में नंबर दो की पोजीशन देकर नीतीश ने एक तरफ तो अटकल बाजियों पर विराम लगाया है लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने कयासों के बाजार को गरमाहट भी दे दी है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार व मनीष कुमार वर्मा (सोर्स-सोशल मीडिया)
पटना: दो दिन पहले जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य बने पूर्व ब्यूरोक्रेट मनीष वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। बिहार के सीएम और जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। मनीष वर्मा की ज्वाइनिंग के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे ते कि उन्हें पार्टी में बड़ा ओहदा दिया जा सकता है। जिस पर अब आधिकारिक हस्ताक्षर हो गए हैं।
बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले नीतीश कुमार ने एक बड़ा दांव चलते हुए मनीष वर्मा को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कर दिया है। मनीष को पार्टी में नंबर दो की पोजीशन देकर नीतीश ने एक तरफ तो अटकल बाजियों पर विराम लगाया है लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने कयासों के बाजार को गरमाहट भी दे दी है।
जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के द्वारा श्री @MKVJDU जी को जद (यू) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर जनता दल (यूनाइटेड) परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।#JDU #bihar #NitishKumar pic.twitter.com/SBPSacKGkg — Janata Dal (United) (@Jduonline) July 11, 2024
मनीष वर्मा ने जब जेडीयू की सदस्यता ली थी तबसे ही बिहार के सियासी हल्कों में ये चर्चा हो रही है कि वह नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी होने वाले हैं। उसके दो दिन बाद ही मनीष को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी देकर इन चर्चाओं लाउडस्पीकर थमा दिया है। अब माना जा रहा है कि भविष्य में मनीष जेडी(यू) की कमान संभालेंगे।
फ्रॉम ओडिशा टू बिहार
मनीष कुमार वर्मा साल 2000 में ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी बने थे। इसके पांच साल बाद पहली बार मलकानगिरी जिले के डीएम बनाए गए थे। साल 2012 तक वह ओडिशा में ही रहे जिसके बाद इंटर स्टेट डेपुटेशन में पांच साल के लिए वह बिहार आ गए। 2014 में उन्हें पटना का डीएम बनाया गया। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने सीएम के सचिव के तौर पर भी काम किया।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज
NDA से फिर हुआ नीतीश का मोहभंग! मोदी सरकार ने दी थी ये बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व सीएम ने सामने से क्यों ठुकराया?
नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
पसंद आ गया बिहार
साल 2018 में इंटर स्टेट डेपुटेशन के 5 साल पूरे होने के बाद जब मनीष कुमार वर्मा को दोबारा ओडिशा भेजा जाने लगा तो उन्होंने इनकार कर दिया। दवाब ज्यादा बढ़ा तो स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले लिया। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि मनीष कुमार को बिहार के साथ साथ नीतीश कुमार पसंद आ चुके हैं।
Nitish kumar made manish kumar verma the national general secretary of jdu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














