- Hindi News »
- Bihar »
- Maithili Thakur Wins Alinagar Swati Mishra Reaction Bihar Election 2025
मैथिली ठाकुर की जीत पर स्वाति मिश्रा ने जताई खुशी, अलीनगर से बनीं सबसे कम उम्र की विधायक
Bihar Election Results 2025: बिहार चुनाव में अलीनगर सीट ने सबका ध्यान खींचा, जहां लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने जोरदार जीत दर्ज की। उनकी जीत पर गायिका स्वाति मिश्रा ने खुशी जताया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

मैथिली ठाकुर और स्वाति मिश्रा
Maithili Thakur Win Swati Mishra Reaction: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है और जैसे-जैसे नतीजे सामने आ रहे हैं, स्थिति और स्पष्ट हो रही है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा अलीनगर विधानसभा सीट की हो रही है, जहां मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने शानदार जीत हासिल की है। मैथिली ठाकुर ने 84,915 वोटों के साथ अपने प्रतिद्वंदी आरजेडी के बिनोद मिश्रा को 11,730 वोटों से हराया और इस सीट पर जीत का परचम लहराया।
दरअसल, इस जीत पर गायिका स्वाति मिश्रा ने खुशी व्यक्त की और इसे विकास की जीत बताया। स्वाति मिश्रा, जिनका गाना ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ ने देशभर में चर्चा बटोरी थी, ने कहा, “यह बहुत खुशी की बात है। मुझे गर्व है कि जनता ने सही फैसला लिया है और यह विकास की जीत है।”
मैथिली ठाकुर की जीत पर गदगद हुईं स्वाति मिश्रा
स्वाति मिश्रा का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उन्होंने यह भी कहा कि मैथिली ठाकुर की जीत से यह साबित हो रहा है कि बिहार की जनता में सकारात्मक बदलाव की भावना है। स्वाति मिश्रा, जो बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमा चुकी हैं, खुद भी एक प्रेरणास्त्रोत रही हैं। उनके सबसे चर्चित गाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद उनका कद और बढ़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
बचपन में अमिताभ बच्चन ने रंग लगाकर फेंका, फिर कभी नहीं खेली करण जौहर ने होली, जानें दिलचस्प किस्सा
करीना कपूर ने खोले राज कपूर से जुड़े होली के यादगार किस्से, अब सादगी से मनाती हैं त्योहार
अल्लू सिरीश की प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सजा सितारों का मेला, इस दिन नयनिका संग लेंगे सात फेरे
फ्लाइट रद्द, एयरपोर्ट बंद और डर का माहौल, ईशा गुप्ता ने सुनाई दुबई से वापसी की कहानी
मैथिली ठाकुर की बात करें तो वह महज 11 साल की उम्र में जी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘लिटिल चैम्प्स’ का हिस्सा रही थीं। इसके बाद वह ‘इंडियन आइडल जूनियर’ में भी नजर आईं और लोकप्रियता हासिल की। 2016 में उन्होंने ‘जीनियस यंग सिंगिंग कॉम्पटीशन’ जीतकर म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया और बाद में ‘राइजिंग स्टार’ शो में भी फर्स्ट रनर-अप रहीं।
ये भी पढ़ें- एलियन नहीं, अपना घमंड ढूंढ रहे हम…फिल्ममेकर शेखर कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नेशनल म्यूजिक अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं लोकगायिका
आपको बता दें, साल 2021 में मैथिली ठाकुर को लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। बिहार में लोक गायन के लिए उन्हें बहुत प्यार और सम्मान मिला, और अब उन्होंने अपनी विधानसभा सीट से जीत कर इतिहास रच दिया। मैथिली ठाकुर बिहार विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक बनी हैं, जो इस नये बदलाव का प्रतीक बनकर उभरी हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Maithili thakur wins alinagar swati mishra reaction bihar election 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गुरुग्राम ऑफिस में लैपटॉप लेकर होली खेलता दिखा कर्मचारी, वायरल वीडियो ने उठाए वर्क-लाइफ बैलेंस पर सवाल
Mar 03, 2026 | 05:10 PMईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, चीन-पाक के लिए बढ़ेगी टेंशन
Mar 03, 2026 | 05:02 PMरामायण का सबसे बड़ा रहस्य, एक पुरुष कैसे बना दो महाबलियों की मां?
Mar 03, 2026 | 05:01 PMअकोला मनपा: विजय अग्रवाल तीसरी बार स्थायी समिति सभापति निर्वाचित, शहर सुधार समिति का दबदबा कायम
Mar 03, 2026 | 04:59 PMहरियाणा में होली पर भैंस को शराब पिलाने का वीडियो वायरल, भूमि पेडनेकर ने PETA इंडिया को किया टैग
Mar 03, 2026 | 04:55 PM‘OIC मूकदर्शक बना…,’ ईरान पर हुए हमले को लेकर भड़कीं महबूबा मुफ्ती
Mar 03, 2026 | 04:52 PM‘बैकफुट पर मनोज जरांगे पाटिल’, अगले 1 साल तक नहीं करूंगा कोई दौरा, जान का खतरा और गिरता स्वास्थ्य बनी वजह
Mar 03, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














