परिवार और पार्टी पर मंडराया खतरा…तो एक्टिव हुए लालू यादव, विधायक दल की मीटिंग में चल दिया ‘पैंतरा’
Bihar Politics: बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद परिवार में मची कलह और पार्टी की स्थिति देखते हुए लालू यादव एक बार फिर से एक्टिव हो गए है। उन्होंने विधायकों को भरोसा दिया है कि वो सब सही कर देंगे
- Written By: अभिषेक सिंह
लालू प्रसाद यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार के दौरान अपने राजनीतिक करियर के चरम पर थे। लगभग दो दशकों तक उनका करिश्मा बरकरार रहा, लेकिन अब उन्हें अपनी पार्टी राजद, की बिगड़ती हालत देखने को मजबूर होना पड़ रहा है। जहां वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजद का नेतृत्व करते हैं, वहीं तेजस्वी यादव पार्टी के कामकाज को संभालते हैं।
इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार ने पार्टी और परिवार में कलह को जन्म दे दिया है। बेटी रोहिणी आचार्य और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खुलकर तेजस्वी पर निशाना साधा है और हार के लिए उन्हें ज़िम्मेदार ठहराया है। सोमवार को राजद विधायकों की एक बैठक में तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना गया।
तेजस्वी ने कर दी बड़ी पेशकश
राजद विधायक दल की यह बैठक भी काफी हलचल भरी रही और कई मुद्दे उठे। तेजस्वी यादव भावुक हो गए और उन्होंने नेतृत्व छोड़ने की पेशकश की। तेजस्वी यादव ने कहा किअगर विधायक चाहते हैं कि मैं पद छोड़ दूं तो मैं ऐसा करने को तैयार हूं और किसी और को नेता चुना जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
लालू यादव के पोते का जन्मदिन: गाजियाबाद में विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन, तेज प्रताप-रोहिणी भी आएंगे?
बिहार में तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुईं रितु जायसवाल; समर्थकों ने भी पहना भगवा गमछा
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
बिहार की ‘मुखिया दीदी’ का तेजस्वी से मोहभंग, रितु जायसवाल अब थामेंगीं बीजेपी का दामन, बदलेगा सियासी समीकरण!
विधायकों से क्या बोले लालू यादव?
इस बैठक के दौरान लालू यादव खुद आगे आए और विधायकों से तेजस्वी को नेता बने रहने के लिए मनाने का आग्रह किया। इसके बाद लालू यादव ने विधायकों से पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक कलह एक आंतरिक मामला है और वह इसे सुलझा लेंगे।
सभी विधायकों को दिया भरोसा
लालू यादव ने नेताओं से कहा कि पारिवारिक विवाद एक आंतरिक मामला है और वह इसे सुलझा लेंगे। उन्होंने विधायकों से फिलहाल संगठन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। अब जब लालू यादव एक्टिव हुए हैं तो यह देखना अहम होगा कि क्या वो एक बार फिर सब कुछ पटरी पर लाएंगे।
तेज को निकाला रोहिणी ने छोड़ी पार्टी
आपको बता दें कि कि बिहार चुनाव में हार ने राजद के भीतर की कलह को उजागर कर दिया है। तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के करीबियों पर हमला बोला है। उन्होंने संजय यादव और रमीज नेमत खान पर हमला करते हुए दावा किया कि उन्होंने पार्टी और परिवार छोड़ने का फैसला कर लिया है।
यह भी पढ़ें: नीतीश की कुर्सी को लेकर बना सस्पेंस! पप्पू यादव ने बताया BJP का मकसद…बिहार में आ गया सियासी भूचाल
उन्होंने दावा किया कि संजय यादव और रमीज खान ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था। रोहिणी ने उन पर चप्पल फेंकने का भी आरोप लगाया। इस बीच तेज प्रताप यादव ने भी तेजस्वी पर जमकर हमले किए है। गौरतलब है कि तेज प्रताप को अनुष्का यादव के साथ फोटो वायरल होने पर पार्टी से निकाल दिया गया था।
