अचानक दिल्ली पहुंच गए लालू यादव और राबड़ी देवी… अब क्या माजरा हो गया?
Lalu Family News : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले उम्मीदवारों या उनके परिजनों से उन्होंने जमीन ली है। इस केस में उनके परिवार वाले के नाम हैं।
- Written By: रंजन कुमार
लालू प्रसाद यादव। इमेज-सोशल मीडिया
Lalu Yadav and Rabri Devi News : बिहार की सियासत में फिर हलचल तेज हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आज अचानक दिल्ली पहुंच गए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह यात्रा दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होने वाली पेशी से जुड़ी है। बता दें, लैंड फॉर जॉब (जमीन के बदले नौकरी) मामले में लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को सख्त निर्देश दिए थे। अदालत ने आरोपों के औपचारिक गठन की प्रक्रिया के लिए परिवार को 1 फरवरी से 25 फरवरी के बीच व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का समय दिया था। इसी क्रम में तेजस्वी यादव पहले ही 9 फरवरी को दिल्ली पहुंचकर कोर्ट में अपनी हाजिरी लगा चुके हैं। अब समय सीमा खत्म होने से पहले लालू और राबड़ी देवी भी कानून का सामना करने दिल्ली पहुंचे हैं।
तेजस्वी ने नकारे आरोप
इससे पहले जब तेजस्वी यादव कोर्ट में पेश हुए थे तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया था कि वे इन आरोपों से डरने वाले नहीं हैं और कोर्ट में पूरी मजबूती के साथ अपनी बेगुनाही साबित करेंगे। गौरतलब है कि इस मामले में लालू यादव के दोनों बेटों-तेजस्वी और तेज प्रताप को भी जांच एजेंसियों ने आरोपी बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, नीतीश के हटते ही JDU पर भारी पड़ी RJD; सम्राट राज में NDA की पहली हार
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
जो कभी चुनाव नहीं लड़ा, वो मंत्री कैसे? निशांत कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, PM मोदी से पूछे सवाल
यह भी पढ़ें : जमीन के बदले नौकरी मामले में दिल्ली कोर्ट में आज सुनवाई, लालू परिवार पर चलेगा मुकदमा
क्या है पूरा मामला?
यह विवाद तब का है, जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे। आरोप है कि उस दौरान रेलवे के ग्रुप-डी पदों पर नियुक्तियों के बदले अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से जमीन लिखवाई गई थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक पटना और उसके आसपास की कीमती जमीनें लालू परिवार के सदस्यों या उनकी कंपनियों के नाम पर कौड़ियों के दाम या दान के रूप में हस्तांतरित की गई थीं। बिहार की राजनीति में यह मामला लंबे समय से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी का केंद्र रहा है। अगले कुछ दिनों में कोर्ट की कार्यवाही यह तय करेगी कि लालू परिवार के खिलाफ लगे इन गंभीर आरोपों की कानूनी दिशा क्या होगी।
