Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लालू प्रसाद ने घोटाले के आरोप पर कहा- हम करेंगे… कोर्ट में आज की सुनवाई में क्या-क्या हुआ?

Land for Job Scam : लालू यादव ने आज कोर्ट में नौकरी के बदले जमीन लेने के आरोप से इनकार किया है। लालू ने सीबीआई की चार्जशीट के आरोप से इनकार किया। पूर्व रेल मंत्री ने कहा कि हम मुकदमे का सामना करेंगे।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 16, 2026 | 03:49 PM

लालू प्रसाद। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Lalu Prasad Yadav News : बिहार की सियासत में दशकों से दबदबा रखने वाले लालू प्रसाद यादव का परिवार फिर कानूनी शिकंजे में घिरा नजर आ रहा है। बहुचर्चित जमीन के बदले नौकरी घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर चार्जशीट के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे झुकेंगे नहीं। अदालत में इस मुकदमे का डटकर सामना करेंगे।

यह मामला उस दौर का है, जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे। आरोप है कि उस दौरान रेलवे के ग्रुप-डी पदों पर नियुक्तियों के बदले उम्मीदवारों और उनके परिजनों से जमीनें लिखवाई गईं। जांच एजेंसियों का दावा है कि पटना और आसपास के प्राइम लोकेशन वाली कीमती जमीनें लालू परिवार के सदस्यों या उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम बेहद मामूली दामों पर ट्रांसफर की गईं या गिफ्ट डीड के जरिए दान में ले ली गईं।

अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने इस मामले को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों से ऐसा प्रतीत होता है कि सरकारी नौकरियों के बदले संपत्ति हड़पने के लिए एक गहरी और व्यापक साजिश रची गई थी। कोर्ट ने इसे केवल अनियमित नियुक्तियों का मामला न मानकर एक संगठित आपराधिक साजिश की श्रेणी में रखा है। वैसे, अदालत ने यह भी साफ किया कि आरोप तय होने का मतलब दोष सिद्ध होना नहीं है और बचाव पक्ष को अपनी बेगुनाही साबित करने का पूरा मौका मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

अचानक दिल्ली पहुंच गए लालू यादव और राबड़ी देवी… अब क्या माजरा हो गया?

लालू परिवार पर 3 मार्च को होगा बड़ा फैसला, कोर्ट ने आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले आज क्या कहा?

सोनू सूद के बाद तेजप्रताप यादव ने की राजपाल यादव की आर्थिक मदद, ₹11 लाख की सहायता का किया ऐलान

तेज प्रताप यादव का बड़ा धमाका, RJD के 5 नेताओं को बताया ‘जयचंद’, बोले- इनसे मेरी जान को खतरा- VIDEO

दिल्ली: लैंड फॉर जॉब्स स्कैम मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, आरजेडी नेता राबड़ी देवी और आरजेडी सांसद मीसा भारती राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। pic.twitter.com/17TstZgsFj — IANS Hindi (@IANSKhabar) February 16, 2026


यह भी पढ़ें : अचानक दिल्ली पहुंच गए लालू यादव और राबड़ी देवी… अब क्या माजरा हो गया?

हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे

अदालत ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी और तेज प्रताप यादव को फरवरी माह के भीतर पेश होने का आदेश दिया था। पेशी के दौरान तेजस्वी यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे कानूनी रूप से इस लड़ाई को लड़ेंगे। इस चार्जशीट में कुल 103 आरोपियों के नाम शामिल हैं। इनमें से 5 की मौत हो चुकी है। अब जब आरोप तय होने के बाद नियमित ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होने वाली है तो सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि आने वाले समय में गवाहों और साक्ष्यों की कसौटी पर लालू परिवार की मुश्किलें कितनी बढ़ती हैं। चुनावी साल के करीब आते ही इस कानूनी लड़ाई ने बिहार की राजनीतिक सरगर्मी को और तेज कर दिया है।

Lalu prasad said on allegations of scam we will do itwhat happened in the court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2026 | 03:49 PM

Topics:  

  • Lalu Prasad Yadav
  • Rabri Devi
  • Tej Pratap Yadav
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.