- Hindi News »
- Bihar »
- Lalu Prasad Yadav Says Pm Modi Will Do Last Rites Of Nitish Politics
गयाजी में नीतीश की राजनीति का पिंडदान…’, पीएम मोदी पर लालू का बयान; बिहार में सियासी बवाल- Video
- Written By: Saurabh Pal
RJD News: लालू प्रसाद यादव ने एक वीडियो जारी करते हुए लिखा कि पीएम मोदी गया जी में नीतीश की राजनीति और जेडीयू का पिंडदान करने आ रहे हैं। राजद नेता के इस बयान के बाद जुबानी जंग छिड़ गई है।

शांभवी चौधरी, नीतीश कुमार और पीएम मोदी, लालू प्रसाद यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Lalu Prsad Yadav News:बिहार चुनावी गर्माहट साफ तौर पर महसूस की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राज्य में कथित वोट चोरी के खिलाफ वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इधर पीएम मोदी भी आज बिहार पहुंचे। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के साथ मंच साझा किया और विपक्ष पर हमले किए। पीएम मोदी ने उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले गंगा पुल का उद्घाटन भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार को लेकर राजद, कांग्रेस और लालू प्रसाद को आड़े हाथों लिया।
वहीं लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी का विमान बिहार लैंड करता, इससे पहले सीएम नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर हमले की शुरूआत कर दी। लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री आज गया जी में नीतीश कुमार की राजनीति और जीडीयू का पिंडदान करने आ रहे हैं।
लालू प्रसाद शब्दों की मर्यादा का रखें ध्यानः शांभवी चौधरी
राजद प्रमुख की इस पोस्ट से राजनीतिक पारा हाई हो गया। लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गया में नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी का पिंडदान करने आ रहे हैं। लोजपा (रामविलास) सांसद ने कहा कि पूर्व सीएम को शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
CM बनने के लिए लगती है बोली! कर्नाटक के सियासी बवाल के बीच BJP ने कांग्रेस को घेरा, बताया ‘टेंडरिंग मॉडल’
सावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
Political Shock: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, 40 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोक
लालू प्रसाद यादव की पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी जी आज गया में नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी का पिंडदान करने आ रहे हैं। #Bihar #RJD #TejashwiYadav pic.twitter.com/dTBatRgeAU — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 22, 2025
ये भी पढ़ें-चुनाव से पहले RJD में फूट? पीएम मोदी के मंच पर लालू के दो विधायक, मचा हड़कंप!
पीएम मोदी सौगात लेकर आते हैं बिहार
आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब भी पीएम मोदी बिहार आते हैं तो ढेर सारी सौगात साथ लाते हैं। बिहार के लोग बेसब्री से उनके आगमन का इंतजार करते हैं। पीएम मोदी ने बिहार को विकसित बनाने के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। शांभवी चौधरी ने दावा किया कि पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव जो काम नहीं कर पाए, वह काम बिहार में हो रहा है, तो उन्हें इसे स्वीकार करना चाहिए। लेकिन, वह भाषा की मर्यादा को भूल गए हैं। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन, विरोध करने का भी अपना एक तरीका होता है। नीचता पर नहीं उतरना चाहिए। ऐसी बात करने से हम लोगों की छवि खराब होती है।
Lalu prasad yadav says pm modi will do last rites of nitish politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त
May 29, 2026 | 08:50 PMइंदौर लोकायुक्त का एक्शन, शासकीय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जानें पूरा मामला
May 29, 2026 | 08:47 PM‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
May 29, 2026 | 08:43 PMगर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
May 29, 2026 | 08:43 PMमास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














