-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Kc Tyagi Claims About Nda Alliance In Bihar There Is No Threat To
बिहार में एनडीए गठबंधन को लेकर केसी त्यागी का दावा, NDA को कोई खतरा नहीं
- Written By: शानू शर्मा
के.सी त्यागी ने कुछ दिनों पहले जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पीछे उन्होंने अपना नीजी कारण बताया। उनका कहना था कि वो पीछले कई सालों से पार्टी के इस पद को संभाल रहे हैं। आगे भी जेडीयू के लिए हमेशा रहेंगे, लेकिन उनको खुद के लिए समय चाहिए जिसकी वजह से वो प्रवक्ता पद पर नहीं रह सकतें। अब उन्होंने बिहार में एनडीए गठबंधन के हाल को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि मोदी 3.0 की गठबंधन पूरी तरह सुरक्षित है।

केसी त्यागी
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में सारी पार्टियां जुट गई है। वहीं बिहार में एनडीए गठबंधन काफी एक्टीव है। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता के.सी त्यागी ने बिहार में गठबंधन का हाल बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गठबंधन को पूरी तरह से सुरक्षित बताया है। उन्होंने बताया कि गठबंधन काफी आसानी से अपना कार्यगकाल पूरा करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि एनडईए को विपक्षी पार्टियों से कोई खतरा नहीं है।
के.सी त्यागी ने कुछ दिनों पहले जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पीछे उन्होंने अपना नीजी कारण बताया। उनका कहना था कि वो पीछले कई सालों से पार्टी के इस पद को संभाल रहे हैं। आगे भी जेडीयू के लिए हमेशा रहेंगे, लेकिन उनको खुद के लिए समय चाहिए जिसकी वजह से वो प्रवक्ता पद पर नहीं रह सकतें।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा भरोसा जताया। राजनीतिक टिप्पणीकारों के अनुसार, पार्टी प्रवक्ता पद से उनका इस्तीफा विभिन्न मुद्दों पर उनके स्पष्ट बयानों का परिणाम था, जिनसे सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता था। त्यागी ने इस बात को खारिज कर दिया कि इजराइल-हमास युद्ध और वरिष्ठ सरकारी पदों पर ‘लेटरल एंट्री’ जैसे मुद्दों पर उनके बयानों से उनकी पार्टी के कई सहयोगी असहज थे। उन्होंने कहा कि उनके लिए जद (यू) का मतलब नीतीश कुमार हैं जो पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
पांच दशक से अधिक समय से समाजवादी राजनीति में सक्रिय त्यागी ने कहा, ‘‘मैं जद (यू) में केवल नीतीश कुमार के लिए हूं। वह मेरे मित्र और नेता हैं। (सिर्फ) उनकी चिंताएं मेरे लिए मायने रखती हैं।” उन्होंने कहा कि वह जद (यू) कभी नहीं छोड़ेंगे और कुमार को छोड़ना उनके स्वभाव में नहीं है। त्यागी हालांकि नीतीश कुमार (73) के नेतृत्व से आगे पार्टी के भविष्य को लेकर सतर्क दिखे। प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विपरीत जद (यू) में नेतृत्व की स्पष्ट दूसरी पंक्ति नहीं दिख रही है। राजद में तेजस्वी यादव को उनके पिता लालू प्रसाद के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में स्वीकार किया गया है। लालू प्रसाद पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- CM सोरेन का बड़ा दावा, विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड से हमेशा के लिए बाहर हो जाएगी BJP
त्यागी ने जोर दिया कि नीतीश कुमार के करिश्मे की बराबरी कोई भी नेता नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार जैसा कोई नहीं है।” उन्होंने बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नीतीश कुमार की ईमानदारी, जातिवाद की कमी और राज्य में सुशासन लाने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद और कई अन्य समाजवादियों के साथ काम किया है। नीतीश जैसा कोई नहीं है।” त्यागी ने कहा कि वह लंबे समय से नीतीश कुमार से उन्हें प्रवक्ता पद से मुक्त करने के लिए कह रहे थे, और पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें राजनीतिक सलाहकार के रूप में अपने पद पर बने रहने को कहा।
त्यागी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एकमात्र नेता थे जिन्होंने कुछ विपक्षी सांसदों और अन्य लोगों के साथ एक बयान पर हस्ताक्षर किए, जिसमें उन्होंने फलस्तीनियों के ‘नरसंहार’ के लिए इजराइल की निंदा की और भारत से इजराइल को किसी भी तरह के हथियार की आपूर्ति नहीं करने के लिए कहा। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “सरकार को कोई खतरा नहीं है। इसे कहीं से भी कोई चुनौती नहीं है, न विपक्ष से और न ही अपने सहयोगियों से। यह अपना कार्यकाल पूरा करेगी।”
एजेंसी इनपुट के साथ
Kc tyagi claims about nda alliance in bihar there is no threat to nda978545
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMInd vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMचंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














