शुक्रवार, 3 जुलाई 2026
-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Cm Sorens Big Claim After The Assembly Elections Bjp Will Be Out Of Jharkhand Forever
CM सोरेन का बड़ा दावा, विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड से हमेशा के लिए बाहर हो जाएगी BJP
- Written By: शानू शर्मा
Updated On:
Sep 05, 2024 | 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार
हेमंत सोरेन ने भाजपा पर हमला बोलते हुए विधायकों और सांसदों की ‘‘खरीद-फरोख्त'' करने का आरोप लगाया। सोरेन ने दावा किया कि इस साल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा राज्य से हमेशा के लिए बाहर हो जायेगी।

हेमंत सोरेन (सौ:-सोशल मीडिया)
विस्तार
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई है। वहीं कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन चर्चा का केंद्र बनें रहें। हालांकि अब सारी पार्टियां ग्राउंड लेवल पर काम शुरू कर चुके हैं। पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है।
हेमंत सोरेन ने भाजपा पर हमला बोलते हुए विधायकों और सांसदों की ‘‘खरीद-फरोख्त” करने का आरोप लगाया। सोरेन ने दावा किया कि इस साल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा राज्य से हमेशा के लिए बाहर हो जायेगी।
एजेंसियों की मदद से करते हैं परेशान
मुख्यमंत्री सोरेन ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘‘यदि लोग उन्हें (भाजपा) नकार भी दें तो भी वे विधायकों, सांसदों को अपने पाले में कर लेते हैं। सरकार बनाने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं या उन्हें जेल में डाल देते हैं।” इस दौरान सीएम सोरेन ने गुमला और लोहरदगा जिलों के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की 347 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में फेल होता जा रहा है भाजपा का गुणा-गणित, भाग रहे नेताओं से चारों खाने चित होने का सता रहा डर
सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप
सोरेन ने कहा, ‘‘जैसे मछली पानी के बिना जीवित नहीं रह सकती, वैसे ही हमारा विपक्ष (भाजपा) भी सत्ता के बिना ऐसा ही महसूस करता है। वे पिछले दो सालों से मेरे और हमारे विधायकों के पीछे पड़े हैं। लेकिन, हम न तो बिकाऊ हैं और न ही डरे हुए हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब झारखंड में भाजपा के ‘‘स्थानीय नेता विफल” हो गए, तो अब वह छत्तीसगढ़, असम, गुजरात और मध्य प्रदेश से नेताओं को ‘‘आयात” कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ये नेता यहां विभिन्न समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव भड़का रहे हैं।” सोरेन ने भाजपा पर अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘वे नहीं चाहते कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे। लेकिन, हमने तय किया है कि इस बार हम झारखंड से अपने विपक्ष को हमेशा के लिए बाहर कर देंगे।”
एजेंसी इनपुट के साथ
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Cm sorens big claim after the assembly elections bjp will be out of jharkhand forever
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 05, 2024 | 07:25 PM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, धीरेंद्र शास्त्री के साथ किए बालाजी के दर्शन, महाआरती और यज्ञ में हुए शामिल
Jul 03, 2026 | 11:11 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गायिका आशा भोसले के नाम पर शुरू होगा ‘जीवन गौरव पुरस्कार’, मिलेंगे 10 लाख
Jul 03, 2026 | 11:10 AMVaranasi: पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब, खुद को रसूखदार अधिकारी बताकर अवैध वसूली करता था फर्जी दरोगा
Jul 03, 2026 | 11:03 AMअकोला के जल स्त्रोत में हुयी आपूर्ति: काटेपूर्णा बांध में अब केवल सिर्फ 19.61% पानी शेष
Jul 03, 2026 | 10:56 AMKhashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
Jul 03, 2026 | 10:53 AMExplainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Jul 03, 2026 | 10:48 AMPrayagraj: भाकियू (युवा) का जल सत्याग्रह, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सीएम के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













