Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही इंडिगो की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, टॉयलेट से मिला लेटर

Kolkata-Shillong Indigo Flight Bomb Threat : कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। क्रू मेंबर को धमकी वाली चिट्ठी टायलेट में मिली। सुरक्षा जांच की जा रही है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 14, 2026 | 03:10 PM

कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच करती पुलिस टीम। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Kolkata-Shillong Indigo Flight Bomb Threat News : कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना फैली। यह धमकी भरी सूचना तब सामने आई, जब विमान उड़ान भरने ही वाला था। इसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत ऑपरेशन शुरू किया गया और विमान को घेर लिया गया।

जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E3074 सुबह 9:15 बजे कोलकाता से शिलॉन्ग के लिए रवाना होने वाली थी। यात्री अपनी सीटों पर बैठ चुके थे। बोर्डिंग प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी। इसी बीच क्रू मेंबर्स को विमान के टॉयलेट में हाथ से लिखा हुआ एक कागज का टुकड़ा मिला। इस पर्ची पर लिखा था कि विमान के भीतर बम रखा गया है। क्रू ने बिना देरी किए इसकी सूचना पायलट और एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी।

आइसोलेशन बे में शिफ्ट किया गया विमान

फ्लाइट में बम की खबर मिलते ही विमान में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सभी पैसेंजरों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान को मुख्य रनवे से हटाकर आइसोलेशन बे (सुरक्षित पृथक क्षेत्र) में ले जाया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। फिलहाल पूरे विमान को खंगाला जा रहा है ताकि किसी भी तरह के खतरे की आशंका को खत्म किया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला कोर्ट का बड़ा फैसला, चरित्र पर संदेह में पत्नी की हत्या करने वाले पति को सुनाई उम्रकैद की सजा

बॉयफ्रेंड के कमरे में एमबीए छात्रा की मिली बिना कपड़ों की लाश, कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में प्राइवेट फोटो वायरल

प्रेमजाल में फंसाकर शोषण, आरोपी फरार; रामनगर पुलिस ने दर्ज किया गंभीर अपराध

Kandivali West में जन्मदिन मनाने आए युवकों पर नशेड़ियों का हमला, सोसायटी में घुसकर पत्थरबाजी से दहशत

पुरानी घटनाओं की याद हुई ताजा

दिलचस्प और चिंताजनक बात है कि ठीक इसी तरह की घटना पिछले महीने 23 जनवरी को भी हुई थी। उस वक्त दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट के टॉयलेट में भी हाथ से लिखी धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। हालांकि, उस मामले में विमान के लैंड होने के बाद धमकी का पता चला था, जबकि कोलकाता में यह बोर्डिंग के दौरान ही पकड़ में आ गई। पुणे वाली घटना में जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

#WATCH | Kolkata, West Bengal: Netaji Subhas Chandra Bose International Airport, Kolkata Airport Director says, “Bomb scare in Kolkata to Shillong IndiGo 6E3074, which was scheduled to depart at 9:15 AM, from Kolkata Airport. The aircraft has been moved to the isolation bay.… https://t.co/3yvM2m6H7J pic.twitter.com/0xr6nY2K0l — ANI (@ANI) February 14, 2026


यह भी पढ़ें :  कुवैत से दिल्ली आ रही फ्लाइट को मिली उड़ाने की धमकी, 180 लोग थे सवार, अहमदाबाद में…

इंडिगो की प्रतिक्रिया

इंडिगो एयरलाइंस ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और स्पष्ट किया कि वे सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच पूरी होने तक विमान की उड़ान को स्थगित रखा गया है।

A letter threatening to blow up an indigo flight from kolkata to shillong was found in the toilet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2026 | 03:08 PM

Topics:  

  • Airline Companies
  • Bomb Threat Case
  • Crime News
  • IndiGo
  • Kolkata

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.