बॉयफ्रेंड के कमरे में एमबीए छात्रा की मिली बिना कपड़ों की लाश, कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में प्राइवेट फोटो वायरल
Indore Murder Mystery : मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए छात्रा की लाश क्लासमेट के कमरे में मिली है। पीयूष धनोतिया पर हत्या और छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप है।
- Written By: रंजन कुमार
कमरे की जांच करती पुलिस और आरोपी युवक। इमेज-सोशल मीडिया
Indore Girl Naked Dead Body Found In Flat : मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित द्वारकापुरी क्षेत्र से सामने आई इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पुलिसिया कार्यप्रणाली पर भी गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। एक 24 वर्षीय होनहार एमबीए छात्रा, जिसके सुनहरे भविष्य के सपने थे, उसका अंत उसके ही बॉयफ्रेंड के कमरे में इतनी भयावह स्थिति में होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।
कहानी 10 फरवरी की शाम को सामान्य बातचीत से शुरू हुई थी। छात्रा पिता के साथ घर से आधार कार्ड में सुधार करवाने के बहाने निकली थी। कलेक्टोरेट के पास उतरकर उसने अपनी छोटी बहन को कॉल किया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष धनोतिया के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है। रात 11 बजे तक घर लौट आएगी। बहन का कहना है कि उसने वह बात पिता को बता दी। इसके बाद युवती घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। वह कॉल छात्रा की परिवार से आखिरी बातचीत साबित हुई। इसके बाद पूरे परिवार की घबराहट चीखों में बदल गई।
डिजिटल क्रूरता की पराकाष्ठा
मामले में सबसे विचलित करने वाला पहलू हत्या के बाद की गई डिजिटल दरिंदगी है। हत्या के बाद आरोपी ने छात्रा के ही मोबाइल का इस्तेमाल कर कॉलेज के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो साझा कर दिया। वीडियो में खुद का चेहरा छिपाकर उसने मृतका की गरिमा को तार-तार करने की कोशिश की। यह कृत्य आरोपी की बीमार मानसिकता और प्रतिशोध की भावना को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
नासिक में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: पानी भरी बाल्टी में डूबने से 1 साल की मासूम हिंदवी की दर्दनाक मौत
MP ने गेहूं खरीद में 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, किसानों के खातों में 20,680 करोड़ रुपये ट्रांसफर
छत्रपति संभाजीनगर: जालना से इलाज के लिए आई महिला का सिडको बस स्टैंड से अपहरण, ऑटो चालक पर केस दर्ज
यह भी पढ़ें : खौफनाक हत्या… 12वीं की छात्रा की नाक और हाथों की उंगलियां काटीं, लाश देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए
पुलिस की लापरवाही पर उठते सवाल
परिजनों का दर्द इस बात से और गहरा गया है कि इंदौर पुलिस ने शुरुआती घंटों में संवेदनशीलता नहीं दिखाई। आरोप है कि पुलिस एक थाने से दूसरे थाने चक्कर कटवाती रही। यहां तक कि जब एक पुलिस कर्मी आरोपी के कमरे तक पहुंचा भी तो उसने ताला तोड़कर अंदर झांकने की जहमत नहीं उठाई। शुक्रवार को जब कमरे से सड़ांध फैली, तब जाकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर छात्रा का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ।
