प्रेमजाल में फंसाकर शोषण, आरोपी फरार; रामनगर पुलिस ने दर्ज किया गंभीर अपराध
Wardha Crime: वर्धा में कराटे क्लास के दौरान पहचान के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता पांच माह की गर्भवती है, पुलिस ने मामला दर्ज किया।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Wardha Physical Assault Case: वर्धा कराटे क्लास करते समय हुई पहचान के बाद प्रेम संबंध प्रस्तापित हुए, पश्चात युवक ने पीड़िता को विवाह का झांसा देते हुए बार-बार शारीरीक संबंधत बनाये, इसमें पीड़िता पांच माह की गर्भवती होने की बात सामने आयी।
प्रकरण में रामनगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र में निवासीत 20 वर्षीय पीड़िता कराटे क्लास में जाया करती थी।
जहां उसकी पहचान 25 वर्षीय आरोपी से हुई। पश्चात दोनों में प्रेमसंबंध प्रस्तापित हुए। आरोपी युवक के बारे में पीड़िता को कुछ अधिक जानकारी नहीं थी। जून 2024 को युवक ने पहली बार पीड़िता को अपने रुम पर मिलने बुलाया था।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गायिका आशा भोसले के नाम पर शुरू होगा ‘जीवन गौरव पुरस्कार’, मिलेंगे 10 लाख
अकोला के जल स्त्रोत में हुयी आपूर्ति: काटेपूर्णा बांध में अब केवल सिर्फ 19.61% पानी शेष
Navbharat Sampadakiya: अब 16 साल के अपराधियों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई? महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रस्ताव
पुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
जहां उसने पीड़िता का यौन शोषन किया, तब से सितंबर 2025 तक तक आरोपी ने पीड़िता का यौन शोषन किया। इसके बाद पीड़िता का मोवाइल खराब हो गया।
जबकि आरोपी युवक भी रुम छोड़कर कही निकल गया। परिणामवश पीड़िता का उससे संपर्क नहीं हो पाया। इसी बीच पीड़िता स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में गई, जहां वह पांच माह की गर्भवती होने की बात सामने आयी। इस बात से पीड़िता आहत हो गई।
आरोपी युवक की कोई जानकारी नहीं
आरोपी युवक के बारे में पुरी जानकारी भी नहीं होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने संदिग्ध आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें:-नासिक: 1464 शिक्षक चयन वेतनमान से लाभान्वित, चट्टोपाध्याय आयोग लागू; प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत
प्रकरण में आगे की जांच वरिष्ठों के मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मकेश्वर, थानेदार अजय भुसारी के निर्देश पर पुलिस उपनिरीक्षक अलीम शेख कर रहे है।
