-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Giriraj Singh Targeted Rahul Gandhi And Tejashwi Yadav
तेजस्वी और राहुल पर गिरिराज सिंह का अटैक, कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर इन्हें…
- Written By: Saurabh Pal
बिहार में आगामी चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा गरम है। इस बीच गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है।

गिरिराज सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
पटनाः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उठे विवाद पर कहा कि राहुल और तेजस्वी को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है और वे इन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने राहुल के उस बयान पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को “राजनीतिक उत्पीड़न” बताया। उन्होंने कहा, “कानून की नजर में अपराधी से पूछताछ हो रही है, लेकिन राहुल-तेजस्वी को इससे तकलीफ हो रही है।”
SIR की प्रक्रिया 2003 से चली आ रहीः गिरिराज सिंह
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
गिरिराज सिंह ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाया कि आखिर क्यों कुछ लोग इस पर बेचैन हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के चार जिलों—अररिया, पूर्णिया, कटिहार और सुपौल में लगभग पांच लाख लोगों ने आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। यह पता चलना चाहिए कि ये लोग कौन हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग की यह प्रक्रिया 2003 से चली आ रही है, जिसका मकसद केवल गैर-भारतीय या फर्जी मतदाताओं को हटाना है। उन्होंने इसे भारत की नागरिकता और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने का कदम बताया। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला और उन्हें “तालिबानी हुकूमत” का सपना देखने वाला करार दिया।
ये भी पढ़ें-Los Angeles की सड़क पर कार सवार का आतंक, भीड़ को रौंदा, 10 लोग गंभीर रूप से घायल
2005 में तालीबानी शासन खत्म हो चुकाः गिरिराज सिंह
वहीं खेमका हत्याकांड और पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि जो लोग पकड़े जा रहे हैं, वे कौन हैं? उन्होंने कहा, “बिहार की जनता 2005 में ही तालिबानी शासन को खत्म कर चुकी है। अब कोई तांडव नृत्य कामयाब नहीं होगा।” उन्होंने राहुल और तेजस्वी से जवाब मांगा कि वे संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल क्यों उठा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईडी और पुलिस स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं, और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
तेजस्वी ने विपक्षी नेताओं को लिखा पत्र
गौरतलब है कि पूरा राजद कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष चुनाव आयोग के SIR पर सवाल उठा रहा है। इसको लेकर इंडिया गठबंधन बिहार में प्रदर्शन भी कर चुका है। वहीं आज तेजस्वी यादव ने विपक्ष के करीब दो दर्जन नेताओं को SIR के विरोध में पत्र लिखा है। -एजेंसी इनपुट के साथ
Giriraj singh targeted rahul gandhi and tejashwi yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














