बिहार चुनाव में जीत के बाद भाजपा का मिशन ‘सफाई अभियान’ शुरू, आरके सिंह को पार्टी से निकाला
Bihar Politics: बिहार चुनाव के नतीजों के ठीक बाद, भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए बाहर कर दिया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
आरके सिंह, फोटो- सोशल मीडिया
BJP Expelled RK Singh from Party: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बड़ी जीत के अगले दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरा से सांसद और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रह चुके आरके सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। यह कार्रवाई ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के कारण की गई है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की जीत के अगले दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। आरके सिंह जो आरा से भाजपा के सांसद हैं और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं, उन्हें 6 साल के लिए भाजपा से बाहर किया गया है। यह कार्रवाई उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप के चलते की गई है।
बिहार चुनाव परिणाम के बाद शुरू हुआ भाजपा का ‘सफाई अभियान’
बताया जा रहा है कि आरके सिंह बीते लंबे समय से पार्टी में सक्रिय नहीं थे। हालांकि, चुनाव के दौरान आरके सिंह द्वारा अपनी ही पार्टी और गठबंधन के नेताओं को घेरने पर भाजपा ने चुप्पी साधे रखी थी और उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जैसे ही इलेक्शन खत्म हुए और रिजल्ट आए, पार्टी ने उन्हें बाहर कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, नीतीश के हटते ही JDU पर भारी पड़ी RJD; सम्राट राज में NDA की पहली हार
दागदार नेताओं को टिकट देने पर उठाया था सवाल
आरके सिंह की पार्टी विरोधी गतिविधियां बिहार चुनाव के दौरान प्रमुखता से सामने आई थीं। उन्होंने चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं पर कई सवाल उठाए थे। आरके सिंह ने सार्वजनिक रूप से अपील की थी कि तारापुर से सम्राट चौधरी को वोट न दिया जाए।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, घर में आज लगने से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले, 5 गंभीर रूप से घायल
इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के इस फैसले पर भी सवाल उठाए थे कि अनंत सिंह और विभा देवी समेत कई दागदार नेताओं को टिकट क्यों दिया गया है। आरके सिंह की नाराजगी शाहबाद क्षेत्र में उनकी अनुपस्थिति से भी जाहिर हुई, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा की चुनावी रैलियों में नजर नहीं आए थे।
