‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’, वैलेंटाइन डे पर हिंदू शिव भवानी सेना की खुली धमकी, लगाए पोस्टर
Valentine's Day: 'जहां मिलेंगे बाबू शोना, तोड़ देंगे कोना कोना…।’ यह लाइनें बिहार की राजधानी पटना में लगे पोस्टर्स में लिखी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इनकी चर्चा जोरों पर है। जानिए पूरा मामला।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
पटना में वैलेंटाइन डे पर हिंदू शिव भवानी सेना ने लगाए पोस्टर, फोटो- सोशल मीडिया
Patna Valentine’s Day Protest: पटना में वैलेंटाइन डे के ठीक पहले एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमी जोड़ों के लिए धमकी भरे स्लोगन लिखे हैं। बताया जा रहा है कि ये पोस्टर हिंदू शिव भवानी सेना ने जारी किया है। इस संगठन ने पोस्टर अभियान चलाकर प्रेमी जोड़ों को कड़ी चेतावनी दी है। संगठन ने इसे ‘लव जिहाद’ और ‘अश्लीलता’ का जरिया बताते हुए लाठी से कार्रवाई की बात कही है।
पटना में वैलेंटाइन डे से पहले सियासी और सामाजिक सरगर्मी बढ़ गई है। हिंदू शिव भवानी सेना ने शहरभर में विवादित पोस्टर लगाकर प्रेमी जोड़ों को ‘अश्लीलता’ फैलाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। संगठन का कहना है कि यह उत्सव भारतीय संस्कृति को खराब करने और ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने की साजिश है।
पटना में जगह-जगह दिए विवादित पोस्टर
वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी से पहले इन पोस्टरों पर बड़े अक्षरों में एक विवादास्पद स्लोगन लिखा है- “जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना”। हिंदू शिव भवानी सेना द्वारा चलाए गए इस पोस्टर अभियान का उद्देश्य उन जोड़ों को डराना है जो सार्वजनिक स्थानों पर इस दिन को मनाने की योजना बना रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
सागर: जहाँ मिलेगें बाबू शोना तोड़ देंगे कोना कोना, का नारा लगाते हुए सागर जिले के शिवसैनिक 😂 pic.twitter.com/ggV5RpBP6Q — Mr.Binod (@Mr__binod) February 12, 2026
संगठन ने स्पष्ट किया है कि वे इस उत्सव को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि यह हिंदू संस्कृति और परंपराओं के पूरी तरह विपरीत है। इसी तरह के पोस्टर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी देखे जाने की खबरें हैं।
‘लव जिहाद’ और अश्लीलता का दे रहे हवाला
हिंदू शिव भवानी सेना के नेताओं ने तर्क दिया है कि वैलेंटाइन डे केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह चॉकलेट और उपहारों से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलने वाली अश्लीलता, नग्नता और सांस्कृतिक उल्लंघन की एक प्रक्रिया है। संगठन ने आरोप लगाया है कि इस दिन के बहाने ‘लव जिहाद’ और धर्म परिवर्तन जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
“जहाँ मिलेंगे बाबू सोना तोड़ देंगे कोना कोना” स्लोगन से अब इस बार दल वालों ने अपना स्लोगन बदला है, “जहाँ मिलेंगे बंटी बबली तोड़ देंगे हड्डी पसली” के नारों के साथ लण्ठ पूजन किया है । pic.twitter.com/RL2vZWLDEw — GAURAV🇮🇳 (@GK010200) February 12, 2026
संगठन के एक कार्यकर्ता का कहना है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अभद्रता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका कहना है कि यदि कोई भी जोड़ा अश्लीलता फैलाते हुए पाया गया, तो उनके कार्यकर्ता लाठी-डंडों के साथ ‘सबक सिखाने’ के लिए तैयार हैं। इसके लिए शहर के प्रमुख पार्कों और मॉल के बाहर विशेष टीमें तैनात करने की योजना बनाई गई है जो दिन भर जोड़ों पर नजर रखेंगी।
प्रेम उत्सव नहीं, शहीदों को नमन करने का दिन: संगठन
विरोध के बीच संगठन ने एक भावुक कार्ड भी खेला है। पोस्टरों और बयानों के जरिए लोगों से अपील की गई है कि 14 फरवरी को ‘वैलेंटाइन डे‘ मनाने के बजाय पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए। हिंदू शिव भवानी सेना का कहना है कि 14 फरवरी का दिन भारत के लिए एक दुखद याद है और इस दिन अश्लीलता फैलाना शहीदों के बलिदान का अपमान है।
यह भी पढ़ें: ‘कॉलर पकड़कर जवाब मागूंगा’, हुमायूं कबीर के बिगड़े बोल, 14 फरवरी को करेंगे एक लाख लोगों के साथ प्रदर्शन!
आरजेडी ने सत्तापक्ष पर फाड़ा बिल
इस पोस्टर अभियान और धमकियों पर बिहार की राजनीति भी गरमा गई है। मुख्य विपक्षी दल आरजेडी (RJD) ने इस कदम की तीखी आलोचना की है। आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा और उससे जुड़े संगठन केवल नफरत की भाषा समझते हैं और वे समाज में संघर्ष पैदा कर प्यार और सद्भाव को नष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे संगठन केवल तोड़ना जानते हैं, बनाना नहीं, और यह सब समाज को बांटने की एक गहरी साजिश का हिस्सा है।
