नीतीश कुमार और राजद विधायक के बीच हुई मजेदार नोकझोंक, भाई वीरेंद्र बोले-भूल जाते हैं..?
Nitish Kumar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र से पूछा कि इतना कपड़ा क्यों पहने हो? भाई वीरेंद्र ने कहा कि आपने ही ये कपड़े दिए थे, इसलिए कहता हूं कि समय पर दवा खाया कीजिए।
- Written By: रंजन कुमार
नीतीश कुमार और भाई वीरेंद्र।
Nitish Kumar and Bhai Virendra News : बिहार विधानसभा में गुरुवार का दिन चर्चाओं में रहा। सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच कपड़ों और दवा को लेकर ऐसी नोकझोंक हुई कि पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। लेकिन, इस हास्य-परिहास के शोर में एक बेहद गंभीर और जानलेवा मुद्दा-आर्सेनिक युक्त पानी दबकर रह गया।
पटना के मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र जब सदन में अपनी बात रख रहे थे, तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर उनके पहनावे पर गई। सीएम ने मजाकिया अंदाज में टोकते हुए पूछा, इतना कपड़ा क्यों पहने हुए हैं? इस पर भाई वीरेंद्र ने भी तुरंत जवाब दिया, आप ही न दिए हैं, भूल जाते हैं क्या? इसलिए कहता हूं कि समय पर दवा खाइए, नहीं तो भूल जाते हैं। माहौल को हल्का करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी चुटकी ली और कहा कि मुख्यमंत्री बस आपकी फिक्र कर रहे हैं कि इतनी ठंड नहीं है कि आप इतने कपड़े लाद लें।
मजाक के बीच गुम हुई जनता की प्यास
भले ही सदन का माहौल मजाकिया रहा, लेकिन हकीकत यह थी कि भाई वीरेंद्र उस वक्त बिहार के एक बड़े हिस्से की जानलेवा समस्या आर्सेनिक पानी पर बहस कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि उनके क्षेत्र में लोग जहरीला पानी पीने को मजबूर हैं और सरकार के आंकड़े हकीकत से कोसों दूर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वे स्वयं साथ चलकर पानी की जांच करवाएं ताकि सच्चाई सामने आ सके।
सम्बंधित ख़बरें
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, नीतीश के हटते ही JDU पर भारी पड़ी RJD; सम्राट राज में NDA की पहली हार
यह भी पढ़ें : Bihar Politics: नीतीश कुमार ने कर दिया खेला! 15 जनवरी के बाद कभी भी हो सकता है शपथ ग्रहण
बिहार के लिए एक धीमी मौत
विपक्ष के इस गंभीर सवाल पर विभागीय मंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए स्थिति को सामान्य बताया। जब भाई वीरेंद्र ने असहमति जताई तो विधानसभा स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें यह कहकर बिठा दिया कि माननीय सदस्य आपकी तबीयत ठीक है तो बैठ जाइए, जनता को सरकार देख लेगी। बिहार के बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय और भागलपुर समेत 18 जिले इस समय आर्सेनिक की समस्या से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पानी में मौजूद यह धीमा जहर कैंसर, त्वचा रोग और हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण है। सदन में हुई यह हंसी-मजाक भले वायरल हो जाए, लेकिन उन लाखों लोगों के लिए यह खबर निराशाजनक है जो हर दिन अपनी प्यास बुझाने के साथ-साथ बीमारियों को न्योता दे रहे हैं।
