-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Nda Crosses Double Century Bihar Election Results Analysis
NDA की डबल सेंचुरी पार, महागठबंधन को मिली करारी हार, देखें बिहार चुनाव के पूरे आंकड़े
- Written By: अक्षय साहू
Bihar Election Final Result: भाजपा और एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि जदयू और आरजेडी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि कांग्रेस कमजोर रही।

बिहार बिधानसभा में एनडीए को मिला बहुमत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। इस चुनाव में भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भारतीय जनता पार्टी ने 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें से 88 सीटों पर उसे जीत मिली। जबकि वो एक सीट पर आगे चल रही थी। इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा और उसने बिहार में फिर से अपनी मजबूत पकड़ साबित की।
भा.ज.पा. के अलावा उसके सभी सहयोगी दलों ने भी चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी 101 सीटों में से 83 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं 2 सीट पर जदयू बढ़त बनाए हुए है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू ने अपनी राजनीतिक जमीन को और मजबूत किया है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 24 सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा 1 सीट पर राजद उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इस पार्टी ने पहले की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन फिर भी भाजपा के मुकाबले उसे बहुत कम सीटें मिलीं।
चुनाव आयोग द्वारा पार्टीवार जारी किए गए परिणाम-
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
| पार्टी | जीते | अग्रिम में | कुल |
|---|---|---|---|
| भारतीय जनता पार्टी – भाजपा (BJP) | 88 | 1 | 89 |
| जनता दल (यूनाइटेड) – JD(U) | 83 | 2 | 85 |
| राष्ट्रीय जनता दल – RJD | 24 | 1 | 25 |
| लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) – LJP (RV) | 18 | 1 | 19 |
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – INC | 6 | 0 | 6 |
| आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन – AIMIM | 5 | 0 | 5 |
| हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) – HAMS | 5 | 0 | 5 |
| राष्ट्रीय लोक मोर्चा – RSHTLKM | 4 | 0 | 4 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) – CPI(ML)(L) | 2 | 0 | 2 |
| भारतीय समावेशी पार्टी – IIP | 0 | 1 | 1 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – CPI(M) | 1 | 0 | 1 |
| बहुजन समाज पार्टी – BSP | 0 | 1 | 1 |
एलजेपी ने लगाई लंबी छलांग
चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही। एलजेपी ने 29 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की थी, जिनमें से वह 18 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही, और एक सीट में आगे चल रही है। जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में एलजेपी केवल एक सीट ही जीत पाई थी।
बिहार चुनाव में सबसे बुरा हाल इंडिया अलायंस की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस (INC) का रहा, जो इस चुनाव में केवल 6 सीटें जीत पाई। जबकि, उसने इस चुनाव में 61 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। AIMIM और HAM दोनों ने 5-5 सीटें जीतीं। अन्य छोटे दलों ने चुनाव में कुछ सीटें जीतीं, लेकिन उनके प्रभावी परिणाम नहीं रहे।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का सपना अधूरा लेकिन बिहार की राजनीति का चमकता सितारा बन गए हैं …
गठबंधन और छोटे दलों का महत्वपूर्ण स्थान
चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट होता है कि बिहार में भाजपा का दबदबा जारी है, जबकि JD(U) और RJD ने भी अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी है। हालांकि, बिहार की राजनीति में गठबंधन और छोटे दलों का भी एक महत्वपूर्ण स्थान है, जो राज्य की भविष्य की राजनीति को प्रभावित करेंगे।
Nda crosses double century bihar election results analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













